लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउनः दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर नजर आ रही लोगों की घर जाने के लिए जद्दोजहद

By भाषा | Updated: May 23, 2020 16:22 IST

ईद के मौके पर मोहम्मद सनी और उसका दोस्त मोहम्मद दानिश सभी विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए किसी भी तरह बिहार के अररिया जिले में अपने घर पहुंचना चाहते हैं। मगर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर लोगों की घर जाने के लिए जद्दोजहद साफ़ नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देटैक्सी चालकों से घर पहुंचाने के अनुरोध बेकार साबित हो रहे हैं क्योंकि वे जितना पैसा मांग रहे हैं, वो वाजिब नहीं है।दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर शुक्रवार को प्रवासी कामगारों के जीवन के कई दृश्यों में ये तस्वीरें भी शामिल हैं।

नई दिल्ली: अपने सामान से भरा झोला और पीठ पर बैग लादे मोहम्मद सनी और उसका दोस्त मोहम्मद दानिश सभी विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए किसी भी तरह ईद के मौके पर बिहार के अररिया जिले में अपने घर पहुंचना चाहते हैं। शाहजहांपुर निवासी आदेश सिंह, उनकी पत्नी और तीन बच्चे तीन दिन पहले दक्षिण दिल्ली में अपने घर से निकले थे लेकिन गांव पहुंचने की कोशिश अब तक सफल नहीं हुई। 

टैक्सी चालकों से घर पहुंचाने के अनुरोध बेकार साबित हो रहे हैं क्योंकि वे जितना पैसा मांग रहे हैं, वो वाजिब नहीं है। दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर शुक्रवार को प्रवासी कामगारों के जीवन के कई दृश्यों में ये तस्वीरें भी शामिल हैं। आदेश सिंह की पत्नी मंजू सिंह ने बताया, ‘‘हम छतरपुर के पास रहते हैं और तीन दिन पहले वहां से निकले थे। हम पैदल निकले और सड़क किनारे रुकते रहे। रास्ते में लोगों ने हमें खाना दिया तो हम जीवित हैं। अब हम घर पहुंचना चाहते हैं। हम दिल्ली में नहीं रह सकते।’’ 

यह परिवार सीमापार कराने के लिए यूपी गेट पर टैक्सी मिलने का इंतजार कर रहा है। उनके 12, 9 और 8 साल के तीनों बच्चे साधारण मास्क पहने हुए हैं। वहीं आदेश और उनकी पत्नी ने कपड़े से मुंह और नाक ढक रखे हैं। इस दौरान पुलिस वालों को कई प्रवासियों से लौटने को कहते सुना जा सकता है जो दिल्ली-उप्र की सीमा की तरफ पैदल बढ़ रहे हैं। अनेक लोग लौट गए लेकिन सनी और दानिश कहते हैं, ‘‘अगर अल्ला हमें घर पहुंचाना चाहते हैं तो हम जरूर पहुंचेंगे।’’ 

दोनों दिल्ली के एक रसायन कारखाने में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद उन्हें काम से निकाल दिया गया और दिल्ली में रहना उनके लिए मुश्किल हो गया। सनी ने कहा, ‘‘हमारे पास किराया देने या खाना खरीदने के लिए पैसा नहीं है। हमें अभी घर जाना है। हमारे पास और विकल्प ही क्या है।’’ दानिश ने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीबों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। भारत में ईद चांद दिखने के आधार पर इस रविवार या सोमवार को मनाई जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी