लाइव न्यूज़ :

वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भारत एवं अमेरिका की मजबूत भागीदारी अहम साबित होगी: यूएसआईएसपीएफ

By भाषा | Updated: January 21, 2021 10:50 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 जनवरी वैश्विक समुदाय को प्रभावित करने वाली विभिन्न चुनौतियों के समाधान के लिए भारत और अमेरिका के बीच मजबूत और स्थायी भागीदारी महत्वपूर्ण साबित होगी। भारत केंद्रित एक अमेरिकी कारोबार हितैषी समूह ने यह बात कही है।

‘यूएस-इंडिया स्ट्रेटजिक एंड पार्टनरशिप फोरम’ (यूएसआईएसपीएफ) ने दोनों देशों के रिश्तों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए जो बाइडन के नेतृत्व वाली सरकार से कई सिफारिशें की है।

समूह ने बाइडन से द्विपक्षीय वार्ता को भी आगे ले जाने का आग्रह किया है। समूह ने भारत, अमेरिका के बीच रणनीतिक ‘टू प्लस टू’ वार्ता को उपयोगी बताया है, जिसका विस्तार करते हुए इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के वाणिज्यिक मुद्दों को भी शामिल किया जा सकता है।

एशिया की तरफ ध्यान केंद्रित करने की सिफारिश करते हुए यूएसआईएसपीएफ ने ‘क्वाड’ (चार देशों के अनौपचारिक वार्ता समूह) और अन्य समूहों की वार्ता को भी आगे बढ़ाने की अपील की है।

यूएसआईएसपीएफ ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के वाणिज्यिक और रणनीतिक हितों के लिए भारत विशेष अहमियत रखता है। इसका एक कारण यह भी है कि कई देश चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के प्रयास में जुटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम