लाइव न्यूज़ :

हिमाचल: खालिस्तानी झंडा लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएम ठाकुर ने कहा- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

By रुस्तम राणा | Updated: May 8, 2022 19:59 IST

सीएम जयराम ठाकुर ने मीडिया को यह बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस जाँच कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी कोशिश है कि उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए। 

Open in App
ठळक मुद्देमामले में एफआईआर की गई दर्ज, जांच में जुटी हिमाचल पुलिससीएम ने कहा- हमारी दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा के बाहर रविवार को धर्मशाला में खालिस्तान के झंडे लगाने के मामले में राज्य के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि है आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने मीडिया को यह बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस जाँच कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी कोशिश है कि उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए। 

सीएम ठाकुर ने कहा, आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम कुछ दिनों से देख रहे हैं कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के पीछे कुछ ताकतें हैं। वे अपने इरादों पर सफल नहीं होंगे और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 

एफआईआर में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13 को जोड़ा गया है। पुलिस ने कहा कि सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नू को मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के मुख्य गेट पर खालिस्तान समर्थक झंडे लगा दिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी और झंडे को हटाने की कार्रवाई की गई।

बताते चलें कि सिख फॉर जस्टिस संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल के सीएम को खत लिखते हुए खालिस्तानी झंडे लगाने की धमकी दी थी। पन्नू ने खत में धमकी देते हुए कहा था कि वह शिमला में जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान का झंडा फहराएगा।

टॅग्स :जयराम ठाकुरहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए