लाइव न्यूज़ :

यूपी: पालतू डॉगी संग वॉक पर गई महिला को आवारा कुत्तों ने दौड़ा-दौड़ा कर किया हमला, भागती रही पीड़िता फिर भी पीछा करना नहीं छोड़े कुत्ते, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 19, 2023 15:18 IST

वायारल हो रहे इस क्लिप को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना नोएडा के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी के एक पार्क में घटी है। महिला घटना के समय अपने पालतू कुत्ते संग वॉक पर गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के नोएडा में आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो महिला को जान बचाते हुए भागते हुए देखा जा सकता है।

लखनऊ:  नोएडा में आवारा कुत्तों के एक गैंग ने एक महिला पर हमला कर दिया है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आवारा कुत्तों को बार-बार महिला पर हमला करते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना नोएडा के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी के एक पार्क में घटी है। घटना के वक्त महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर वॉक पर निकली थी। 

ग्रेटर नोएडा से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें पालतू कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक मालिक को आवारा कुत्तों ने काट लिया है। इस घटना का भी वीडियो सामने आया है जिसमें पालतू कुत्ते के मालिक के पैर पर चार जगह निशान पड़े है और क्लिप में वह टीका लगाने की बात कर रहा था। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस क्लिप में यह देखा गया है कि एक महिला एक पार्क में अपने पालतू कुत्ते के साथ खड़ी है। इसी बीच आवारा कुत्तों द्वारा हमला होता है और वह चिल्लाते हुए अपने कुत्ते को गोद में उठाती है और वहां से भागने लगती है। वीडियो में यह देखा गया है कि महिला जहां-जहां जा रही है आवारा कुत्ते उसका पीछा कर रहे है। 

क्लिप में यह देखा गया है कि महिला चिल्लाते हुए दौड़ रही है और कुत्ते उसका पीछा कर रहे है। ऐसे में काफी दूर जाने के बाद महिला ने किसी तरीके से कुत्तों से पीछा छुड़ाया है और फिर आवारा कुत्तों को महिला के पास से भागते हुए देखा गया है। वहीं एक दूसरे मामले में एक पालतू कुत्ते के मालिक को देखा गया है जो अपनी डॉगी को हाथ में लिए हुए अपने पैरों पर लगे निशान को दिखा रहा है। वीडियो में उसके पैर पर चार निशान दिखाई दे रहे है और उसमें कुत्ते काटने से बचने वाला टीका लगाने की बात मालिक द्वारा कहा जा रहा है। 

क्या कदम उठाए गए

इससे पहले नोएडा प्राधिकरण ने यह एलान किया था कि अगर किसी के पालतू कुत्ते किसी को काट लेते है तो ऐसे में उन कुत्तों के मालिकों को जुर्माना देना होगा। हालांकि पालतू कुत्तों को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने ठोस कदम उठा लिए लेकिन इन आवारा कुत्तों को क्या जो आए दिन किसी न किसी पर हमला कर रहे है और उन्हें निशाना बना रहे है।  

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब