लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान और चीन समेत दुनिया के 84 देशों में लगी हैं महात्मा गांधी की प्रतिमाएं

By भाषा | Updated: September 8, 2019 13:48 IST

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबकि, दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी की तीन प्रतिमाएं स्थापित हैं जहां बापू ने सबसे पहले सत्याग्रह का प्रयोग किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में बापू की आठ मूर्तियां हैं जबकि जर्मनी में ब्रिमेन शहर सहित उनकी 11 प्रतिमाएं उस देश में स्थापित हैं। रूस और कम्युनिस्ट देश चीन तक में महात्मा गांधी की मूर्तियां स्थापित हैं।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रशंसक हिंदुस्तान में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। महात्मा गांधी ऐसे विरले महापुरुष हैं जिनकी पाकिस्तान, चीन, ब्रिटेन, अमेरिका और जर्मनी से लेकर अनेकों अफ्रीकी देशों सहित 84 देशों में 110 से अधिक मूर्तियां लगी हुई हैं। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में बापू की आठ मूर्तियां हैं जबकि जर्मनी में ब्रिमेन शहर सहित उनकी 11 प्रतिमाएं उस देश में स्थापित हैं।

बापू की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रूस और कम्युनिस्ट देश चीन तक में उनकी मूर्तियां स्थापित हैं। स्पेन के बुर्गस शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाई गई है जहां वह इसे अपने प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करता है। ब्रिटेन के लिसेस्टर में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है। वहीं अमेरिका के वाशिंगटन के बेलेवुए में बापू की आदमकद प्रतिमा स्थापित है। इस वर्ष देश दुनिया महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रही है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबकि, दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी की तीन प्रतिमाएं स्थापित हैं जहां बापू ने सबसे पहले सत्याग्रह का प्रयोग किया था। श्रीलंका के जाफना क्षेत्र में बापू की प्रतिमा स्थापित है । यह इलाका कभी छापामार संगठन लिट्टे का गढ़ रहा था । कनाडा में ओंटारियो सहित विभिन्न शहरों में बापू की तीन प्रतिमाएं स्थापित है जबकि इटली, अर्जेटीना, ब्राजील और आस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की 2-2 प्रतिमाएं स्थापित हैं । इसके अतिरिक्त रूस के मास्को और स्विट्जरलैंड के जिनिवा में बापू आज भी सत्य, अहिंसा के प्रतीक बने हुए हैं ।

विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बापू की प्रतिमाएं इराक, इंडोनिशया, फ्रांस, मिस्र, फिजी, इथोपिया, घाना, गुयाना, हंगरी, जापान, बेलारूस, बेल्जियम, कोलंबिया, कुवैत, नेपाल, मालावी, न्यूजीलैंड, पोलैंड, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, सर्बिया, मलेशिया, यूएई, युगांडा, पेरू, तुर्कमेनिस्तान, कतर, वियतनाम, सऊदी अरब, स्पेन, सूडान, तंजानिया जैसे देशों में भी स्थापित हैं ।

मंत्रालय ने साल 2018 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर साल भर के लिये गतिविधियां शुरू की थी जो इस वर्ष बापू की जयंती पर पूरी होंगी । इनमें उनके पसंदीदा भजन ‘‘वैष्णव जन’’से जुड़ी पहल, उन पर डाक टिकट जारी करना और गांधी जी से संबंधित कथाओं का संकलन आदि शामिल हैं।

टॅग्स :महात्मा गाँधीगाँधी जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह