लाइव न्यूज़ :

बेलागावी में संगोली रायन्ना की प्रतिमा विरूपित की गयी, धारा 144 लागू

By भाषा | Updated: December 18, 2021 13:49 IST

Open in App

बेलागावी (कर्नाटक), 18 दिसंबर स्वतंत्रता सेनानी संगोली रायन्ना की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने और सरकारी वाहनों पर पथराव करने की दो अप्रिय घटनाओं के बाद शनिवार को शहर और तालुक में निषेधाज्ञा आदेश जारी किए गए।

पुलिस आयुक्त कार्यालय के अनुसार, बेलागावी पुलिस आयुक्तालय इलाके के लिए 18 दिसंबर को सुबह आठ बजे से 19 दिसंबर को शाम छह बजे तक आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश लागू किया गया है। इस इलाके में बेलागावी तालुक भी आती है।

यह घटना तब हुई जब यहां राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है।

इन घटनाओं की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उन्होंने शांति एवं व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का गृह मंत्री को निर्देश दिया है, जिसके बाद घटना के संबंध में कुछ गिरफ्तारियां की गयी है।

हुब्बली में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पथराव, सार्वजनिक संपत्ति और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं गैरकानूनी है इसलिए पुलिस को दीर्घकालीन कदम उठाने का निर्देश दिया जाता है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।’’

राष्ट्रीय नायकों और देशभक्त नेताओं की प्रतिमाओं को विरूपित करने के रवैये को गलत बताते हुए बोम्मई ने कहा कि ऐसे नेता प्रत्येक समुदाय के होते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘जब विधानसभा का सत्र चल रहा है तो इस घटना के समय समेत कई अन्य तथ्यों की भी जांच की जाएगी।’’

संगोली रायन्ना सेने शिवराज होलीमठ के अध्यक्ष ने शनिवार को तिलकवाड़ी पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि दक्षिण बेलागावी के अंगोल में उनके घर के सामने रखी संगोली रायन्ना की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गयी है। यह प्रतिमा अभी स्थापित नहीं की गयी थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात को प्रतिमा क्षतिग्रस्त की।

पुलिस ने बताया कि प्रतिमा को तिलकवाड़ी पुलिस थाने लाया गया है और इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इससे पहले उत्तर बेलागावी में एक घटना में आधी रात को संभाजी सर्किल के समीप भीड़ एकत्रित हो गयी और उसने नारेबाजी करना तथा सरकारी और पुलिस वाहनों पर पथराव करना शुरू कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरू में शिवाजी महाराज की प्रतिमा कथित तौर पर विरूपित करने की खबरें आने के बाद भीड़ हिंसा पर उतारू हो गयी। पुलिस ने बीच-बचाव किया और स्थिति पर काबू पाया।

गृह मंत्री ए. जनेंद्र ने कहा कि पुलिस को ऐसे कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है और इन घटनाओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, सिद्दरमैया, एच डी कुमारस्वामी, कांग्रेस के कर्नाटक ईकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार समेत अन्य नेताओं ने इन घटनाओं की निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ