लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में बेरोजगारी के लिए राज्य सरकार की नीतियां जिम्मेदार: हुड्डा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 19:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में “बढ़ती” बेरोजगारी पर चिंता जताई और दावा किया कि बीए, एमएससी और पीएचडी जैसे डिग्री धारक सरकारी चपरासी की नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी बढ़ने के लिए हरियाणा सरकार की नीतियां सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

हुड्डा ने कहा कि सरकार निजी निवेश की तरफ ध्यान नहीं दे रही है और बड़े उद्योग “एक के बाद एक हरियाणा से पलायन कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि कभी हरियाणा अन्य राज्यों के युवाओं को रोजगार देता था लेकिन अब यहां देश में सर्वाधिक बेरोजगारी है।

हुड्डा ने एक बयान में कहा, “राज्य में बेरोजगारी की यह स्थिति है कि इस महीने कांस्टेबल के केवल 5,500 पदों के लिए 8.39 लाख युवाओं ने आवेदन किया।” हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि इस वर्ष के आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, “लगभग नौ लाख युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण करवाया था लेकिन केवल 2,800 को ही रोजगार मिला।”

उन्होंने कहा, “इसके पहले भी जब सरकार ने चपरासी के 18,000 पदों तथा चतुर्थ श्रेणी के अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली थी तब भी लाखों की संख्या में शिक्षित युवाओं ने आवेदन किया था।” हुड्डा ने कहा कि क्लर्क के छह हजार पदों के लिए लगभग 25 लाख युवाओं ने आवेदन किया था।

उन्होंने कहा, “बीए, एमए, एमएससी, एम कॉम, एमफिल और पीएचडी डिग्री धारकों ने चपरासी के पदों के लिए आवेदन किया था जिसमें न्यूनतम अर्हता आठवीं पास होती है।” हुड्डा ने कहा कि ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी’ के आंकड़ों के अनुसार, देश में बेरोजगारी की दर 9.17 प्रतिशत है जबकि हरियाणा में यह 27.9 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos