लाइव न्यूज़ :

स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने पद्म पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल, कहा- कौन फैसला करता है कि किसे पुरस्कार मिलेगा?

By भाषा | Updated: January 27, 2020 06:32 IST

स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने तीसरी बार अनदेखी होने के बाद रविवार को खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार देने के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूरी प्रक्रिया को ‘अनुचित’ करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देस्टार पहलवान विनेश फोगाट ने तीसरी बार अनदेखी होने के बाद रविवार को खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार देने के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूरी प्रक्रिया को ‘अनुचित’ करार दिया। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और तोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक की उम्मीदों में से एक विनेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर ‘योग्य’ उम्मीदवारों को नहीं चुनने का आरोप लगाया।

स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने तीसरी बार अनदेखी होने के बाद रविवार को खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार देने के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूरी प्रक्रिया को ‘अनुचित’ करार दिया। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और तोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक की उम्मीदों में से एक विनेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर ‘योग्य’ उम्मीदवारों को नहीं चुनने का आरोप लगाया।

विनेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर स्क्रीनशाट डाला जिसमें लिखा था, ‘‘हर साल हमारी सरकार कई खिलाड़ियों को पुरस्कार देती है। इन पुरस्कारों से खेल और खिलाड़ियों की अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हौसलाअफजाई होती है लेकिन यह भी देखा गया है कि कई बार इन पुरस्कारों के जरिये मौजूदा उपलब्धियों या खेल जगत में पिछले कुछ समय की सफलता को सम्मानित नहीं किया जाता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि योग्य खिलाड़ी को हर बार छोड़ दिया जाता है। 2020 पुरस्कारों में भी ऐसा ही हुआ। कौन फैसला करता है कि किसे पुरस्कार मिलेगा? क्या ज्यूरी में मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। यह काम भी कैसे करता है। अंत में यह सब कुछ थोड़ा अनुचित नजर आता है।’’

टॅग्स :विनेश फोगाटपद्म अवॉर्ड्समोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील