स्टालिन ने अस्पताल पहुंचकर रजनीकांत के स्वास्थ्य की जानकारी ली

By भाषा | Published: October 31, 2021 03:04 PM2021-10-31T15:04:55+5:302021-10-31T15:04:55+5:30

Stalin reached the hospital and inquired about Rajinikanth's health | स्टालिन ने अस्पताल पहुंचकर रजनीकांत के स्वास्थ्य की जानकारी ली

स्टालिन ने अस्पताल पहुंचकर रजनीकांत के स्वास्थ्य की जानकारी ली

चेन्नई, 31 अक्टूबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन रविवार को अभिनेता रजनीकांत का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

रजनीकांत 28 अक्टूबर को कावेरी अस्पताल में भर्ती हुए थे। शुक्रवार को मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति बहाल करने की उनकी चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू की गई थी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी और रविवार को अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

अभिनेता ‘कैरोटिड आर्टरी रीवास्कुलराइजेशन’ (सीएआर) के लिए अस्पताल गए हैं और अगले कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है। अभिनेता को चक्कर आने के बाद 28 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Stalin reached the hospital and inquired about Rajinikanth's health

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे