लाइव न्यूज़ :

श्री श्री रविशंकर ने काशी गलियारे की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: December 13, 2021 01:11 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

वाराणसी, 12 दिसंबर आध्यात्मिक नेता और ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने नए काशी विश्वनाथ गलियारे की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि इस पवित्र स्थल के दर्शन करने सदियों तक लाखों लोग आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां इस परियोजना का सोमवार को उद्घाटन करेंगे और इस कार्यक्रम में रविशंकर समेत बड़ी संख्या में आध्यात्मिक नेता तथा संत भाग लेंगे।

रविशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘जहां धर्म जागृत होता है, वहां सुख, समृद्धि एवं संतोष एक साथ फलित होने लगते हैं। आज से सदियों तक लाखों करोड़ों लोग यहां आएंगे। नरेंद्र मोदी जी और (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ जी को इस अभूतपूर्व कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘काशी नगरी, जो कि भारत की संस्कृति का केन्द्रबिंदु रही है, वहां एक भव्य मंदिर प्रांगण का उद्घाटन होने जा रहा है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने ऐसा अद्भुत निर्माण कर देश को सदा-सदा के लिए ऐसा उपहार दिया है जो सबकी कल्पना से परे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब