श्रीलंकाई नौसेना का जहाज भारतीय मछुआरों की नाव से टकराया, एक मछुआरा लापता

By भाषा | Published: October 19, 2021 02:06 PM2021-10-19T14:06:53+5:302021-10-19T14:06:53+5:30

Sri Lankan Navy ship collides with Indian fishermen's boat, one fisherman missing | श्रीलंकाई नौसेना का जहाज भारतीय मछुआरों की नाव से टकराया, एक मछुआरा लापता

श्रीलंकाई नौसेना का जहाज भारतीय मछुआरों की नाव से टकराया, एक मछुआरा लापता

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 19 अक्टूबर श्रीलंकाई नौसेना के एक जहाज के भारतीय मछुआरों की नाव से टकराने की घटना के बाद समुद्र में गिरा मछुआरा अब भी लापता है। तटरक्षक और पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार रात नेदुनथीवू में उस समय हुई जब श्रीलंकाई नौसेना का एक जहाज मछुआरों की नाव से टकरा गया। टक्कर की वजह से तीन मछुआरे समुद्र में जा गिरे। इनमें से दो को तो तत्काल श्रीलंका के कर्मियों ने बचा लिया लेकिन तीसरे मछुआरे का पता नहीं चल पाया और उसकी तलाश जारी है।

मछुआरा तमिलनाडु के पुथुकोट्टाई के कोट्टाईपट्टिनम का रहनेवाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lankan Navy ship collides with Indian fishermen's boat, one fisherman missing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे