लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में बम धमाकों में जेडी (एस) के भी दो कार्यकर्ता मारे गये, एचडी कुमारास्वामी ने कहा- उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानता था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2019 12:12 IST

श्रीलंकाई पुलिस ने सोमवार को बताया कि हमले में मारे गए विदेशियों में कम से कम छह भारतीय नागरिकों के शामिल होने की खबर है।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने कहा है कि श्रीलंका में रविवार को सीरियल बम ब्लास्ट में जेडी (एस) पार्टी के भी दो कार्यकर्ता भी मारे गये हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडी (एस) नेता एचडी कुमारास्वामी के अनुसार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

जेडी (एस) के इन दो कार्यकर्ताओं की पहचान के. जी हनुमंतरायप्पा और एम रंगयप्पा के तौर पर हुई है। ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में चर्चों और होटलों में हुए इस सीरियल बम ब्लास्ट में कम से कम 290 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 500 लोग घायल हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारास्वामी ने दो कार्यकर्ताओं की मौत की खबर मिलने के बाद कहा  कि वे व्यक्तिगत तौर पर दोनों को जानते थे और उन्हें खोना उनके लिए एक बड़े सदमें की तरह है। इससे पहले एचडी कुमारास्वामी ने कहा कि वह यह जानकर स्तब्ध थे कि कर्नाटक से जेडी (एस) के सात सदस्यों की टीम उस समय श्रीलंका के कोलंबो में थी जहां धमाके हुए। 

श्रीलंकाई पुलिस ने सोमवार को बताया कि हमले में मारे गए विदेशियों में कम से कम छह भारतीय नागरिकों के शामिल होने की खबर है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने धमाके मारे गए दो अन्य लोगों की सोमवार को पहचान भी की। स्वराज ने कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने ट्वीट को रीट्वीट किया। 

उच्चायुक्त ने ट्वीट किया, 'हम बड़े दुख के साथ कल हुए हमले में दो लोगों के. जी हनुमंतरायप्पा और एम रंगयप्पा के निधन की पुष्टि करते हैं।' स्वराज ने इससे पहले रविवार को तीन अन्य भारतीयों लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश के मारे जाने की पुष्टि की थी। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को हुए बम धमाके में केरल के पी एस रसायिना (58) के मारे जाने की पुष्टि की थी। 

बता दें कि श्रीलंकाई अधिकारियों ने सिलसिलेवार विस्फोटों के मामले में सोमवार को कथित तौर पर मुस्लिम चरमपंथी समूह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 24 हो गई है। लिट्टे के साथ लंबे चले संघर्ष के खत्म होने के बाद करीब एक दशक से श्रीलंका में शांति कायम थी जो इस घटना से भंग हो गयी। श्रीलंका में हुए अब तक के सबसे खतरनाक हमलों में से एक है। 

(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :श्री लंकासुषमा स्वराजएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील