लाइव न्यूज़ :

कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा की निगरानी हेलीकॉप्टर से करने के साथ ही, उन पर पुष्प वर्षा भी की जाएः योगी

By भाषा | Updated: July 4, 2019 13:27 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कुम्भ जैसा बड़ा आयोजन इतनी सफलता से हो सकता है, तो कांवड़ यात्रा को भी बेहतर ढंग से सम्पन्न कराया जा सकता है। कांवड़ यात्रा के बाद से ही छठ तक त्यौहारों का एक लम्बा सिलसिला चलने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देकांवड़ यात्रा की व्यवस्था के बारे में सभी अधिकारी कुम्भ-2019 से सीख लें: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथमुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित करा लें की शिवालयों के पास मांस-मदिरा की दुकानें संचालित न हों।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा की व्यवस्था के बारे में सभी अधिकारी प्रयागराज कुम्भ-2019 से सीख लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कुम्भ जैसा बड़ा आयोजन इतनी सफलता से हो सकता है, तो कांवड़ यात्रा को भी बेहतर ढंग से सम्पन्न कराया जा सकता है। कांवड़ यात्रा के बाद से ही छठ तक त्यौहारों का एक लम्बा सिलसिला चलने वाला है।

आदित्यनाथ यहां लोक भवन में सावन मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों और मंडलों के पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी प्रमुख शिवालयों की साफ-सफाई के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वहां बिजली, पानी, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करा लें।

जरूरत हो तो स्थानीय स्तर पर स्वंयसेवी संगठनों की भी मदद लें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा की निगरानी हेलीकॉप्टर से करने के साथ ही, उन पर पुष्प वर्षा भी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित करा लें की शिवालयों के पास मांस-मदिरा की दुकानें संचालित न हों।

प्लास्टिक, थर्माकोल का प्रयोग नहीं होना चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाएं, जर्जर तार और पोलों को ठीक करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में पहले की तरह डीजे और माइक पर कोई प्रतिबन्ध नहीं रहेगा।

स्थानीय अधिकारी यह सुनिश्चित कराएंगे कि इनसे सिर्फ भजन ही बजे। इसके साथ ही, डीजे की आवाज इतनी ही रहे जितनी कर्ण प्रिय लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी और एस.एस.पी जेलों का नियमित निरीक्षण करें। आई.जी., डी.आई.जी. और आयुक्त भी जेलों का औचक निरीक्षण करें। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना