खेल मंत्री किरण रिजीजू को आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला

By भाषा | Published: January 19, 2021 10:41 PM2021-01-19T22:41:35+5:302021-01-19T22:41:35+5:30

Sports Minister Kiran Rijiju gets additional charge of Ministry of AYUSH | खेल मंत्री किरण रिजीजू को आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला

खेल मंत्री किरण रिजीजू को आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला

नयी दिल्ली, 19 जनवरी खेल और युवा मामलों के मंत्री किरण रिजीजू को अस्थायी रूप से आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने मंलगवार को दी।

यह कदम आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक के गोवा के अस्पताल में इलाज चलने की वजह से उठाया गया है।

उल्लेखनीय है कि 68 वर्षीय नाइक को 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कर्नाटक से गोवा लौटते समय एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे।

इस हादसे में नाइक की पत्नी एवं एक सहयोगी की मौत हो गई थी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर निर्देश दिया है कि सड़क हादसे में घायल नाइक के अस्पताल में भर्ती रहने तक उनके आयुष मंत्रालय संबंधी कार्यभार को अस्थायी रूप से किरण रिजीजू को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा आवंटित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sports Minister Kiran Rijiju gets additional charge of Ministry of AYUSH

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे