लाइव न्यूज़ :

बैंकाक से दिल्ली आ रही फ्लाइट की वाराणसी में करानी पड़ी इंमरजेंसी लैंडिंग, ये थी वजह

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 5, 2018 14:09 IST

इससे पहले जून महीने में वाराणसी एयरपोर्ट के अलर्ट एटीसी ने स्पाइसजेट के विमान को रनवे पर एक अन्य विमान से टकराने से बचाया था। तब स्पाइस जेट का विमान 178 यात्रियों को लेकर इंडिगो के विमान से टकराने से बचाया गया था।

Open in App

वाराणसी, 5 अक्टूबरः बैंकाक से दिल्‍ली आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी 88 की शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हवाई जहाज की वाराणसी में आपातकालीन लैंडिंग की वजह एक मेडिकल इमरजेंसी थी।

जानकारी के अनुसार जब यह बैंकाक से दिल्ली आ रहा था तभी बीच उड़ान में एक यात्री की तबीयत अचानक बहुत तेज बिगड़ गई। ऐसे में पायलट ने नजदीकी एयरपोर्ट पर संपर्क साधा और आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद फ्लाइट को वाराणसी में लैंडिंग की अनुमति मिल गई।

जैसे ही हवाई जहाज वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्‍त्री हवाई अड्डे उतरा स्पाइस जेट की टीम बीमार यात्री को लेकर विमानन कंपनी के स्टाफ अस्पताल गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले जून महीने में वाराणसी एयरपोर्ट के अलर्ट एटीसी ने स्पाइसजेट के विमान को रनवे पर एक अन्य विमान से टकराने से बचाया था। तब स्पाइस जेट का विमान 178 यात्रियों को लेकर इंडिगो के विमान से टकराने से बचाया गया था।

जबकि फरवरी माह में स्पाइस जेट के एक विमान को लेकर अजीब समस्या सामने आई थी। मुंबई एयरपोर्ट पर एक सज्जन की वजह से स्पाइस जेट की मुंबई से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट अपने समय से करीब 40 मिनट देरी से उड़ान भर सकी। विमान में अपनी मंजिल तक जाने के लिए सवार यात्रियों को विमान पायलट झूठ बोलते रहे थे कि हवाई यातायात (एयर ट्रैफिक) बाधित होने की वजह से फ्लाइट टेक ऑफ नहीं कर पा रही है।

लेकिन जब फ्लाइट के देर होने का सच सामने आया तो सभी के होश उड़ गये। विमान के अंदर सवार एक यात्री ने लोकमत न्यूज़ को फ्लाइट से पूरा ब्योरा और तस्वीर भेजकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था।

टॅग्स :स्पाइसजेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

ज़रा हटकेWATCH: काठमांडू जाने के लिए स्पाइसजेट विमान में चढ़ें यात्री, बिना AC के बैठने को मजबूर; तकनीकी खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

भारतकैमरे में स्पाइसजेट कर्मचारी पर हमला करते अधिकारी के पकड़े जाने के बाद भारतीय सेना का आया बयान, कहा - सभी आरोपों को....

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं