लाइव न्यूज़ :

Breaking: स्पाइस जेट विमान को इस वजह से कोलकाता हवाईअड्डे पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

By अनुराग आनंद | Updated: February 26, 2020 13:17 IST

हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि पायलट को ईंधन की टंकी में रिसाव की आशंका हुई जिसके बाद सुबह छह बज कर करीब दस मिनट पर कोलकाता हवाई यातायात नियंत्रक से संपर्क किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपायलट ने अनुमति मिलने के बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा।सूत्रों के अनुसार, विशेषज्ञों ने विमान के गहन निरीक्षण के बाद पाया कि ईंधन की टंकी में नहीं बल्कि पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था।  

स्पाइस जेट का एक विमान बुधवार को कोलकाता हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। यह विमान मुंबई से गुवाहाटी जा रहा था और इसमें 183 यात्री सवार थे। हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि पायलट को ईंधन की टंकी में रिसाव की आशंका हुई जिसके बाद सुबह छह बज कर करीब दस मिनट पर कोलकाता हवाई यातायात नियंत्रक से संपर्क किया गया।

पायलट ने अनुमति मिलने के बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा। सूत्रों के अनुसार, विशेषज्ञों ने विमान के गहन निरीक्षण के बाद पाया कि ईंधन की टंकी में नहीं बल्कि पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था।  

कुछ दिनों पहले ही गो एयर विमान में लगी थी आग

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रहे ‘गोएयर’ के एक विमान के इंजन में उड़ान भरते समय मामूली आग लग गई थीं। एयरलाइन ‘गोएयर’ ने बयान में बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था और यात्री तथा चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित  थे। विमान को ‘रनवे’ से हटाया गया, जिसके बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। 

बयान में कहा था कि  अहमदाबाद से बेंगलुरु जाने वाले ‘गोएयर’ विमान जी8802 के दाएं इंजन में उड़ान भरते समय किसी बाहरी वस्तु (एफओडी) से नुकसान पहुंचने की आशंका है, जिससे इसमें मामूली आग लग गई।’’ उसने कहा था कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

‘गोएयर’ ने कहा था कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और एअरलाइन उसके यात्रियों को हुई किसी भी तरह की परेशानी पर खेद जताती है। 

टॅग्स :स्पाइसजेटकोलकाताफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया