लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कह-एसपीजी की सुरक्षा हटाकर कांग्रेस नेताओं के जीवन को खतरे में डाला गया

By भाषा | Updated: December 3, 2019 14:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देवेणुगोपाल ने मंगलवार को दावा किया कि एसपीजी सुरक्षा हटाकर मुख्य विपक्षी दल के शीर्ष नेताओं के जीवन को खतरे में डाला गया है। पिछले सप्ताह कुछ लोग बिना अनुमति के एक गाड़ी से प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित आवास में घुस आए थे।

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में कथित तौर पर सेंध लगने के मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को दावा किया कि एसपीजी सुरक्षा हटाकर मुख्य विपक्षी दल के शीर्ष नेताओं के जीवन को खतरे में डाला गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए सरकार को किसी के जीवन को खतरे में नहीं डालना चाहिए। प्रियंका गांधी के आवास पर सुरक्षा में लगी सेंध से यह बात साबित होती है कि एसपीजी सुरक्षा हटाकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने हमारे नेताओं के जीवन को खतरे में डाल दिया है।’’

सूत्रों ने सोमवार को बताया था कि पिछले सप्ताह कुछ लोग बिना अनुमति के एक गाड़ी से प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित आवास में घुस आए थे। ये लोग प्रियंका के साथ सेल्फी खिंचाने को कह रहे थे। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के कार्यालय ने इस मामले को सीआरपीएफ के समक्ष उठाया है।

इस विषय पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका की सुरक्षा में कथित सेंध के बारे में जानकारी नहीं है और वह इस पर जानकारी लेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने गांधी परिवार से एसपीजी हटा ली। अब उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है जिसमें सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा संभालते हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसप्रियंका गांधीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां