पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र एक दिन के लिए बढ़ाया गया
By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:51 IST2021-11-07T20:51:12+5:302021-11-07T20:51:12+5:30

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र एक दिन के लिए बढ़ाया गया
चंडीगढ़, सात नवंबर पंजाब मंत्रिमंडल ने विधानसभा के विशेष सत्र को एक दिन के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है।
इससे पहले विधानसभा का विशेष सत्र सिर्फ एक दिन के लिए 8 नवंबर को आहूत किया गया था।
मंत्रिमंडल के फैसले के बाद सत्र के दूसरे दिन की बैठक 11 नवंबर को होगी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘कई विधायी कार्यों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल ने 15वीं पंजाब विधानसभा के 16वें विशेष सत्र को और एक दिन के लिए 11 नवंबर को बढ़ाने का फैसला लिया है।’’
बयान के अनुसार, ‘‘परिणाम स्वरूप राज्य विधानसभा का विशेष सत्र दो दिन आठ और 11 नवंबर को आहूत होगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।