लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर की विधानसभाओं के अध्यक्ष नस्लीय मुद्दों पर ओम बिरला को लिखेंगे पत्र

By भाषा | Updated: June 12, 2021 21:04 IST

Open in App

शिलांग, 12 जून पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने क्षेत्र के बाहर लोगों द्वारा सामना किए जाने वाले नस्लीय मुद्दों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखने का फैसला किया है। अरुणाचल प्रदेश के एक विधायक के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी के लिए सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर पारस सिंह की गिरफ्तारी के बाद यह निर्णय किया गया।

मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष मेतबा लिंग्दोह ने शनिवार को कहा कि वह इस समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखेंगे। लिंग्दोह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने क्षेत्र के बाहर रह रहे पूर्वोत्तर के नागरिकों द्वारा सामना किए जाने वाले नस्लीय मुद्दे के समाधान के लिए लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र भेजने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष पसांग दोरजी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ‘कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन’ की डिजिटल माध्यम से हुई बैठक में यह फैसला किया गया। ऐसी कई घटनाएं सामने आयी हैं जब पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के लोगों को क्षेत्र के बाहर देश में विभिन्न स्थानों में नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा।

मोबाइल गेम से संबंधित यूट्यूब चैनल पर पारस सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के वरिष्ठ विधायक निनोंग एरिंग को कथित तौर पर ‘‘गैर भारतीय’’ और राज्य को चीन का हिस्सा बताया था। सिंह को पूर्वोत्तर के राज्यों के लोगों के प्रति दुर्भावना और घृणा प्रदर्शित के कारण 25 मई को पंजाब के लुधियाना में गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उसे अरुणाचल प्रदेश लाया गया और ईटानगर की एक अदालत ने शनिवार को उसे जमानत दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग