अंतरिक्ष पारिस्थितिकी निजी क्षेत्र के लिए अवसरों से है भरा हुआ : इसरो प्रमुख

By भाषा | Updated: November 11, 2021 23:19 IST2021-11-11T23:19:28+5:302021-11-11T23:19:28+5:30

Space ecology is full of opportunities for private sector: ISRO chief | अंतरिक्ष पारिस्थितिकी निजी क्षेत्र के लिए अवसरों से है भरा हुआ : इसरो प्रमुख

अंतरिक्ष पारिस्थितिकी निजी क्षेत्र के लिए अवसरों से है भरा हुआ : इसरो प्रमुख

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अध्यक्ष के. सिवन ने अंतरिक्ष पारिस्थितिकी के निजी क्षेत्रों के लिए अवसरों से भरे होने का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि संगठन की अभियानगत अंतरिक्ष गतिविधियां आगे बढ़ाने और वाणिज्यिक फायदा उठाने के लिए निजी क्षेत्र के लिए खोली जाएगी।

उन्होंने ‘टाइम्स नाऊ समिट 2021’ को संबोधित करते हुए कहा कि इसके साथ-साथ इसरो की मौजूदा क्षमताओं का उपयोग करते हुए न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड उपयोगकर्ता की मांगों को पूरा करने में बढ़ी हुई भूमिका निभाएगा।

सिवन ने कहा कि अनुमानित नीति और कानूनी ढांचा के जरिए इसरो की अभियानगत अंतरिक्ष गतिविधियां आगे बढ़ाने के लिए तथा वाणिज्यिक लाभ प्राप्त करने के लिए निजी क्षेत्र के लिए खोली जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह भारतीय अंतरिक्ष रोडमैप सरकारी, गैर सरकारी अंतरिक्ष उद्योगों का एक मिश्रण होगा जो एक दूसरे की सहायता कर देश की आर्थिक संवृद्धि को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इसरो नवोन्मेषी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास पर जोर देना जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Space ecology is full of opportunities for private sector: ISRO chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे