लाइव न्यूज़ :

संविधान रक्षा दिवस के तौर पर अंबेडकर जयंती मनाएगी सपा

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:34 IST

Open in App

लखनऊ, 12 अप्रैल समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती पर देशव्यापी ‘संविधान रक्षा दिवस‘ के साथ दीवाली मनाएगी। पार्टी के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सोमवार को कहा कि भाजपा के राजनीतिक अमावस्या काल में वह संविधान खतरे में है, जिससे बाबा साहेब ने स्वतंत्र भारत को नई रोशनी दी थी ।

चौधरी ने कहा इसलिए अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को समाजवादी लोग ‘संविधान की रक्षा की शपथ‘ के साथ दीवाली मनाएंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर प्रदेश के प्रत्येक जनपद और देशभर में कार्यकर्ता शाम को समाजवादी पार्टी कार्यालयों, अपने घरों पर, सार्वजनिक स्थलों अथवा अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर दीपक जलाकर बाबा साहेब को श्रद्धा के साथ नमन करेंगे और संविधान को बचाने की शपथ लेंगे।

चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूरी तरह बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में प्रतिष्ठा और अवसर की समता की जो गारंटी दी थी उसकी अवहेलना करते हुए अब भाजपा सरकार आरक्षण समाप्त करने की भी कोशिश में है।

उन्होंने नफरत और समाज को बांटने की राजनीति चलाकर भाजपा ने पूरे समाज में ज़हर घोल दिया है और परस्पर विभेद और विद्वेष की ताकतों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब