लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी के एसपी विजय ढुल पर गिरी गाज, हिंसा के 40 दिन बाद हुआ तबादला

By अनिल शर्मा | Updated: November 12, 2021 11:44 IST

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी ढुल की जगह 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन को लखीमपुर खीरी जिले का नया एसपी बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देढुल को लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस मुख्यालय से जोड़ा गया है ढुल की जगह 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन को लखीमपुर खीरी का एसपी बनाया गया है

लखनऊः  लखीमपुर खीरी हिंसा के करीब 40 दिन बाद गुरुवार की देर शाम लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय ढुल का तबादला कर दिया गया। ढुल को लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस मुख्यालय से जोड़ा गया है और उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी ढुल की जगह 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन को लखीमपुर खीरी जिले का नया एसपी बनाया गया है।

अधिकारी ने आगे बताया,  सुमन लखनऊ पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) के रूप में तैनात थीं। उनकी जगह 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार आनंद को लिया गया है।

गौरतलब है कि  यूपी सरकार ने 28 अक्टूबर को अरविंद कुमार चौरसिया का तबादला कर दिया था। 3 अक्टूबर को हिंसा भड़कने के दौरान वे लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी थे और महेंद्र बहादुर सिंह को नया डीएम बनाया गया था।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाउत्तर प्रदेश समाचारPolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब