सपा सांसद बर्क ने कहा- देश में कैसे रहेगा मुसलमान, बुरा सलूक हो रहा है

By भाषा | Published: July 2, 2019 02:51 PM2019-07-02T14:51:05+5:302019-07-02T14:51:05+5:30

उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद बर्क ने शून्यकाल में कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए चिंता की बात है कि इस समुदाय के लोगों की भीड़ द्वारा की हत्या कर दी जा रही है। अभी हाल ही में झारखंड में एक युवक की हत्या हुई और फिर पश्चिम बंगाल और दूसरे स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं।

SP MP Burke said: "How will the country be a Muslim, it is going to be bad | सपा सांसद बर्क ने कहा- देश में कैसे रहेगा मुसलमान, बुरा सलूक हो रहा है

विपक्ष की तरफ से कई सदस्यों को यह कहते हुए भी सुना गया कि बर्क को अपनी बात रखने का मौका दिया जाए।

Highlightsसत्तापक्ष के कई सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और बर्क पर राजनीति करने का आरोप लगाया।इसके बाद कांग्रेस, द्रमुक और कुछ अन्य विपक्षी दलों के कई सदस्य भी खड़े हो गए और उन्हें यह कहते सुना गया कि भाजपा के लोग सपा सदस्य को बोलने नहीं दे रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने झारखंड और कुछ अन्य स्थानों भीड़ द्वारा हत्या का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में उठाया तो भाजपा के सदस्यों ने उनका विरोध किया जिसको लेकर सदन में हंगामा हुआ। लोकसभा में सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने देश में मॉब लिंचिंग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में मुस्लिमों के साथ बुरा सलूक हो रहा है।

 झारखंड में तबरेज को मार दिया गया, मालदा में भी ऐसी ही घटना हुई है। उन्होंने कहा कि मुसलमान किस तरीके से इस देश के अंदर रहेगा, हमें फैसला करना होगा, हमने देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानियां दी हैं। सपा सांसद के बयान के बाद सदन में हंगामा होने लगा और स्पीकर ने अगले सांसद को अपनी बात रखने का मौका दे दिया।

उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद बर्क ने शून्यकाल में कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए चिंता की बात है कि इस समुदाय के लोगों की भीड़ द्वारा की हत्या कर दी जा रही है। अभी हाल ही में झारखंड में एक युवक की हत्या हुई और फिर पश्चिम बंगाल और दूसरे स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं।

इस पर सत्तापक्ष के कई सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और बर्क पर राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस, द्रमुक और कुछ अन्य विपक्षी दलों के कई सदस्य भी खड़े हो गए और उन्हें यह कहते सुना गया कि भाजपा के लोग सपा सदस्य को बोलने नहीं दे रहे हैं।

विपक्ष की तरफ से कई सदस्यों को यह कहते हुए भी सुना गया कि बर्क को अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बर्क से कहा कि अगर आप चर्चा चाहते हैं तो नोटिस दीजिए। बिरला के हस्तक्षेप के बाद सदन में हंगामा थमा और फिर उन्होंने शून्यकाल आगे बढ़ाया। 

Web Title: SP MP Burke said: "How will the country be a Muslim, it is going to be bad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे