लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल मर्डर केस में सपा नेता रामगोपाल यादव ने की भविष्यवाणी, कहा- अतीक के 2 बेटे में से एक को एकाध दिन बाद मार दिया जाएगा

By रुस्तम राणा | Updated: March 7, 2023 14:09 IST

पुलिस एनकाउंटर पर सवाल खड़ा करते हुए सपा नेता ने कहा कि हमारा संविधान लोगों को जीने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है। विधि सम्मत के अलावा, आप किसी के जीवन को नहीं छीन सकते।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस एनकाउंटर पर सवाल खड़ा करते हुए सपा नेता ने कहा कि हमारा संविधान लोगों को जीने का मौलिक अधिकार प्रदान करता हैसपा सांसद ने उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस एनकाउंटर को फर्जी बताया कहा- जब व्यवस्था बदलेगी तो फर्जी एनकाउंटर करने वाले लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राम गोपाल यादव ने बड़ी भविष्यवाणी की है। मंगलवार को उन्होंने कहा है कि बाहुबली अतीक अहमद के 2 बेटों में से एक को कुछ दिनों बाद मार दिया जाएगा।

दरअसल वे इस केस में हुए दो आरोपियों के एनकाउंटर को लेकर ऐसा बोल रहे थे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करने के दौरान शिवपाल ने कहा, जब उन्हें (पुलिस को) वास्तविक अपराधी नहीं मिल रहे हैं, तो वे ऊपर से दबाव में हैं। वे जिसे भी पाएंगे मार देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अतीक अहमद के 2 बेटों को पकड़ने वाली हैं, उनमें से एक को कुछ दिनों में मार दिया जाएगा"

पुलिस एनकाउंटर पर सवाल खड़ा करते हुए सपा नेता ने कहा कि हमारा संविधान लोगों को जीने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है। विधि सम्मत के अलावा, आप किसी के जीवन को नहीं छीन सकते। सीधे पुलिस एनकाउंटर में कोई मारा जा रहा है तो कोई नहीं, लेकिन पुलिस पकड़कर एनकाउंटर करे, तो यह दंडनीय अपराध है। 

सपा नेता ने आगे कहा कि आज नहीं तो कल जब कोई दूसरी व्यवस्था बनेगी तो ये जो फर्जी एनकाउंटर करने वाले लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होगा। ऐसा एकबार नहीं, दर्जनों बार हुआ है। इसमें नेता सब बच जाते हैं। अधिकारी फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद की पत्नी कोर्ट में यह लिखित रूप से कह चुकी हैं कि मेरे दो बच्चों को पुलिस पकड़ लेगी और एनकाउंटर कर देगी। अब एनकाउंट होगा तो वह फर्जी होगा।   

टॅग्स :राम गोपाल वर्माउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्टबाराबंकी में शादी समारोह में मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार

क्राइम अलर्टUP Crime: 50 साल के एक व्यक्ति ने आइसक्रीम बेचने वाले का सिर काटा, फिर कटे हुए सिर को जलाने की कोशिश की

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट