लाइव न्यूज़ :

सपा नेता राम गोपाल यादव बोले- 'चुनाव से पहले विपक्ष के हर नेता पर होगा जांच का फंदा'

By भाषा | Updated: March 8, 2023 20:59 IST

किसी का नाम लिए बिना राम गोपाल यादव ने कहा कि हर कोई उस व्यक्ति के इतिहास को जानता है जिसके नेतृत्व में इस तरह की कार्रवाई उत्तर प्रदेश में की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे राम गोपाल यादव ने भाजपा पर विरोधियों को डराने का आरोप लगायाकहा- चुनाव से पहले विपक्ष के हर नेता को डराया जाएगाकहा- भाजपा को लगता है जांच एजेंसियों से डराकर काम बन जाएगा

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राम गोपाल यादव ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर विरोधियों को जेल में डालकर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए बुधवार कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष का कोई ऐसा नेता नहीं बचेगा जिसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग द्वारा जांच नहीं की जा रही होगी।

राम गोपाल यादव ने यह टिप्पणी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए की। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित रूप से ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाला’ मामले की जांच के तहत मंगलवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद से दो सत्रों में करीब पांच घंटे पूछताछ की थी। यह मामला, लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में भूखंड प्राप्त होने या इन्हें बेचने के बदले लोगों को रेलवे में कथित तौर पर नौकरी दिये जाने से संबद्ध है।

राम गोपाल यादव ने सैफई में होली के अवसर पर संवाददाताओं से भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा, "वे (भाजपा) सोचते हैं कि लोगों को जेल में डालकर, उन्हें आतंकित करके, उन्हें दबाव में लाया जा सकता है।" सपा महासचिव ने कहा, "इन्होंने (भाजपा ने) इतिहास से कुछ सीखा ही नहीं है, न वह सीखना चाहते हैं । जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विपक्ष के सब नेताओं को जेल मे डाल दिया था, उसके बाद सभी उप चुनाव और आम चुनाव में उनकी पार्टी हार गई थी।"

किसी का नाम लिए बिना राम गोपाल यादव ने कहा कि हर कोई उस व्यक्ति के इतिहास को जानता है जिसके नेतृत्व में इस तरह की कार्रवाई उत्तर प्रदेश में की जा रही है। इससे पहले दिन में, राम गोपाल यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की 'समाधि' पर गए थे और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा कि कोलकाता में सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है जिसमें आर्थिक राजनीतिक समाजिक तमाम तरह के प्रस्ताव पारित किये जायेंगे और पार्टी की दिशा स्पष्ट हो जाएगी। 

(इनपुट - एजेंसी) 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईBJPलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos