हिमाचल में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, कई इलाकों में हुई बारिश

By भाषा | Published: June 14, 2021 12:05 AM2021-06-14T00:05:36+5:302021-06-14T00:05:36+5:30

Southwest monsoon reaches Himachal, rains in many areas | हिमाचल में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, कई इलाकों में हुई बारिश

हिमाचल में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, कई इलाकों में हुई बारिश

शिमला, 13 जून दक्षिण-पश्चिम मानसून के रविवार को आधिकारिक तौर पर हिमाचल प्रदेश पहुंचने के साथ ही राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उन्होंने बताया कि सोलन जिले के कांडाघाट में 51.6 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद शाहपुर (कांगड़ा) में 36.5 मिमी और डलहौजी (चंबा) में 28 मिमी बारिश हुई।

सिंह ने बताया कि पिछले साल प्रदेश में 24 जून को मानसून आया था जबकि सामान्य रूप से उसके पहुंचने की तारीख 26 जून तय है। सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है जबकि राज्य के कुछ निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Southwest monsoon reaches Himachal, rains in many areas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे