मौसम विभाग से आई बड़ी खबर, देश के कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश

By अभिषेक पारीक | Published: June 4, 2021 05:31 PM2021-06-04T17:31:29+5:302021-06-04T17:46:17+5:30

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण भारत के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

Southwest monsoon further advances into southern India IMD | मौसम विभाग से आई बड़ी खबर, देश के कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश

फाइल फोटो

Highlightsदेश के कई राज्यो में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण भारत के शेष हिस्सों में आगे बढ़ा है। मौसम विभाग ने गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश का जताया अनुमान। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण भारत के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है। विभाग ने अगले 24 घंटे में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। 

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसूनकेरल के शेष हिस्सों के साथ ही तटीय कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक इलाकों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों के साथ ही आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में आगे बढ़ा है। 

 विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों के साथ ही महाराष्ट्र और गोवा के कुछ इलाकों, लक्षद्वीप, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना जताई है। अगले दो से तीन दिनों में मानसून इन हिस्सों तक पहुंच सकता है। 

ज्यादातर हिस्सों में होगी सामान्य बारिश

आईएमडी ने कहा कि अच्छा मानसून देश की अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण है जो कि कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों पर आधारित है। साथ ही आईएमडी ने देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद जताई है। 

भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण महाराष्ट्र से दक्षिण केरल तट तक निचले क्षोभमंडल स्तर में पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और अन्य अनुकूल कारणों से तेज हवाओं और गरज के साथ केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। वहीं अगले 24 घंटे में केरल, तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

पिछले साल तारीखों में किया था बदलाव

पिछले साल आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में मानसून पहुंचने की तारीख को संशोधित किया था। संशोधित तारीखों के मुताबिक, मानसून के मुंबई पहुंचने की तारीख 11 जून है। वहीं  दिल्ली में 27 जून, चंडीगढ़ में 28 जून और बाड़मेर में 5 जुलाई है। मानसून के बीकानेर और पोखरण पहुंचने की सामान्य तिथि 6 जुलाई है। तब तक यह पूरे देश को कवर कर लेता है। 

Web Title: Southwest monsoon further advances into southern India IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे