'सॉरी भारत माता, क्योंकि...'17 साल की लड़की ने सुसाइड नोट में ये लिखकर की आत्महत्या, जानें क्या है पूरा मामला?

By स्वाति सिंह | Published: December 14, 2020 07:24 PM2020-12-14T19:24:47+5:302020-12-14T19:29:39+5:30

'सॉरी भारत माता क्योंकि...' महाराष्ट्र के पंढरपुर में तीन पुरुषों द्वारा उत्पीड़न के कारण कथित तौर पर एक 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली। इसके पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी।

Sorry Bharat Mata 17 yr Army aspirant girl ends life, apologises to nation in suicide note | 'सॉरी भारत माता, क्योंकि...'17 साल की लड़की ने सुसाइड नोट में ये लिखकर की आत्महत्या, जानें क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़की ने सुसाइड नोट में तीनों आरोपियों का भी नाम लिखा है

Highlightsमहाराष्ट्र के पंढरपुर में एक 17 साल की लड़की ने तीन शख्स से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।सात दिसंबर की सुबह को लड़की अपने घर में फांसी के फंदे से लटकती मृत मिली।

पुणे: महाराष्ट्र के पंढरपुर में एक 17 साल की लड़की ने तीन शख्स से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कहा कि सात दिसंबर की सुबह को लड़की अपने घर में फांसी के फंदे से लटकती मृत मिली।

रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस का कहना है कि लड़की सात दिसंबर की सुबह अपने घर में फांसी के फंदे से लटकती हुई मृत मिली थी। बताया जा रहा है कि युवती भारतीय सेना में जाने चाहती थी। उसने अपने सुसाइड नोट में भी भारतीय सेना में जाने के सपने का जिक्र किया है। उसने लिखा था,' सॉरी भारत माता क्योंकि देश के सैनिक की वर्दी पहनने और तिरंगे का बैज लगाने का मेरा सपना सच नहीं होगा, क्योंकि मैं तीन लोगों से परेशान होकर खुदकुशी करने जा रही हूं।'

पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़की ने सुसाइड नोट में तीनों आरोपियों का भी नाम लिखा है, जो उसे परेशान कर रहे थे। पंढरपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रशांत भास्मे के मुताबिक तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। सुसाइड नोट की मानें तो लड़की ने लिखा है, आरोपियों में एक ने उसका हाथ पकड़ा था और इसके बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी। 

Web Title: Sorry Bharat Mata 17 yr Army aspirant girl ends life, apologises to nation in suicide note

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे