लाइव न्यूज़ :

जॉर्ज सोरोस के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पलटवार, आरोपों को बताया देश के खिलाफ 'गलत इरादा'

By रुस्तम राणा | Updated: February 17, 2023 17:49 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस आदमी ने बैंक ऑफ इंग्लैंड को तोड़ दिया, और राष्ट्र द्वारा एक आर्थिक युद्ध अपराधी के रूप में नामित किया गया, उसने अब भारतीय लोकतंत्र को तोड़ने की अपनी इच्छा व्यक्त की है।

Open in App

George Soros: अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस द्वारा अडानी मामले पर पीएम मोदी पर सवाल खड़ा करने के बाद भारत ने इसे देश के खिलाफ बताया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीयों से "विदेशी शक्तियों के खिलाफ खड़े होने का आग्रह किया है।

ईरानी ने कहा कि "जिस आदमी ने बैंक ऑफ इंग्लैंड को तोड़ दिया, और राष्ट्र द्वारा एक आर्थिक युद्ध अपराधी के रूप में नामित किया गया, उसने अब भारतीय लोकतंत्र को तोड़ने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। एक अंतरराष्ट्रीय उद्यमी जॉर्ज सोरोस ने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करने के अपने बुरे इरादे को दर्शाया है।

भाजपा नेता ने कहा, जॉर्ज सोरोस एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी आवश्यकताओं के अनुकूल हो, उनके बयान से स्पष्ट है। उन्होंने पीएम मोदी जैसे नेताओं को लक्षित करने के लिए एक अरब डॉलर से अधिक की फंडिंग की घोषणा की है जो महत्वपूर्ण है। हर 5 साल में हम एक लोकतांत्रिक सरकार चुनते हैं।

बता दें कि जॉर्ज सोरोस का मानना है कि गौतम अडाणी के व्यापारिक साम्राज्य में उथल-पुथल सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पकड़ को कमजोर कर सकती है। अमेरिका की निवेश शोध कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की 24 जनवरी को जारी रिपोर्ट के बाद से अडाणी समूह को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। 

सोरोस ने बृहस्पतिवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में एक संबोधन में कहा कि मोदी को अडाणी समूह के आरोपों पर विदेशी निवेशकों और संसद के "सवालों का जवाब देना होगा"। उनके भाषण पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आईं।  

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो