लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद को पंजाब के कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाया गया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अप्रैल अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाया गया है।

सूद ने पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने में मदद की थी। अभिनेता ने कोविड-19 महामारी के बीच हजारों जरूरतमंद लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अभिनेता से अपने आवास पर मुलाकात करने के एक दिन बाद रविवार को यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे इस बात को साझा करने में खुशी हो रही है कि सोनू सूद हमारे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे। मैं हमारे अभियान को हर पंजाबी तक पहुंचाने और सभी को जल्द से जल्द टीकाकरण करवाने की अपील करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’’

सिंह ने कहा कि टीका लगवाने लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए उनसे (सूद) बेहतर कोई और आदर्श नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में लोगों के बीच बहुत झिझक है। उनके बीच सोनू की लोकप्रियता और पिछले साल महामारी के बाद से हजारों प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने के बाद एक आदर्श के रूप में सामने आए सोनू की अपील से मदद मिलेगी।’’

सूद ने कहा कि वह खुद को टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने से खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने गृह राज्य के लोगों के जीवन की रक्षा के लिए पंजाब सरकार के इस अभियान में कोई भी भूमिका निभाने के लिए धन्य महसूस कर रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो