लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी महाराष्ट्र में गैर भाजपा सरकार बनाए जाने का करेगीं समर्थन

By शीलेष शर्मा | Updated: November 5, 2019 05:54 IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र में गैर भाजपा सरकार बनाये जाने के पक्ष में अपनी राय से पवार को अवगत करा दिया गया है और अब पवार को इसके लिए रणनीति तैयार करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है.

Open in App
ठळक मुद्दे पवार ने इस बात से भी इंकार किया कि शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से सरकार के गठन को लेकर उन्हें कोई प्रस्ताव मिला है.पवार मुंबई जाकर कांग्रेस, राकांपा के नेताओं से बातचीत करने के साथ-साथ शिव सेना से भी अनौपचारिक तौर पर बातचीत करेगे.

 महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर संभावनाओं की तलाश में जुटी राकांपा और कांग्रेस के बीच आज कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका, अंतिम फैसला लेने के लिए राकांपा नेता शरद पवार मुंबई विभिन्न नेताओं से चर्चा करेगें और उसके बाद वे पुन: दिल्ली आकर सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे जिसमें सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस और राकांपा की संयुक्त रणनीति को अंजाम दिया जाएगा.

बैठक के बाद राकांपा नेता शरद पवार ने साफ किया कि राकांपा महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के पक्ष में नहीं है, चूंकि जनमत भाजपा-शिव सेना को मिला है अत: उनकी जिम्मेदारी है कि वे सरकार का गठन करें. उन्होंने इस बात से इंकार किया कि वे महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद संभाल सकते है.

सोनिया से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए पवार ने साफ किया कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को महाराष्ट्र के समूचे राजनीतिक घटनाक्रम से अवगत कराया है और दोनों नेताओं के बीच जो बातचीत हुई है उसके आधार पर वे मुंबई में नेताओं से बातचीत करेगें और पुन: सोनिया गांधी से चर्चा कर कोई नतीजा निकालेगें. पवार ने इस बात से भी इंकार किया कि शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से सरकार के गठन को लेकर उन्हें कोई प्रस्ताव मिला है.

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पवार भले ही सरकार के गठन को लेकर मौन हो लेकिन सूत्रों का दावा था कि सोनिया और पवार की मुलाकात में उन तमाम फार्मूलों पर विचार किया गया जिनके तहत महाराष्ट्र में भाजपा को सत्ता से बाहर रखकर सरकार का गठन संभव है.

सूत्र बताते है कि पवार मुंबई जाकर कांग्रेस, राकांपा के नेताओं से बातचीत करने के साथ-साथ शिव सेना से भी अनौपचारिक तौर पर बातचीत करेगे.  इस बातचीत के दौरान पवार वह प्रस्ताव शिव सेना के सामने रख सकते है जो पवार और सोनिया के बीच हुई चर्चा में उभरकर सामने आया.

इस प्रस्ताव  को लेकर हालांकि औपचारिक तौर पर कांग्रेस या राकांपा का कोई नेता बोलने को तैयार नहीं लेकिन संकेत मिले है कि राकांपा ढाई-ढाई साल राकांपा-शिव सेना सरकार का प्रस्ताव शिव सेना को दे सकती है.यदि यह प्रस्ताव शिव सेना को स्वीकार होता है तो कांग्रेस राकांपा को समर्थन देने के नाम पर अपना समर्थन सरकार को देगी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र में गैर भाजपा सरकार बनाये जाने के पक्ष में अपनी राय से पवार को अवगत करा दिया गया है और अब पवार को इसके लिए रणनीति तैयार करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है. माना जा रहा है कि पवार का  कल महाराष्ट्र दौरा इसी रणनीति का हिस्सा होगा जो यह तय करेगा कि आने वाले दिनों में सरकार के गठन को लेकर राकांपा-कांग्रेस की क्या भूमिका होगी. 

 

टॅग्स :सोनिया गाँधीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर