लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून पर मचे बवाल को लेकर सोनिया गांधी ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- शाह की हिम्मत नहीं कि वह पूर्वोत्तर जाएं 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 16, 2019 18:40 IST

सोनिया ने देश में हुई हिंसा को लेकर कहा, 'असम, त्रिपुरा व मेघालय जल रहा है। पुलिस की गोलियों से अकेले असम में चार युवा मारे गए। दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक हिंसा और विरोध फैला हुआ है।'

Open in App
ठळक मुद्देनागरिका कानून को लेकर देश के कई शहरों में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनियां गांधी ने सोमवार (16 दिसंबर) को नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार स्वयं हिंसा व बंटवारे की जननी बन गई है।

नागरिका कानून को लेकर देश के कई शहरों में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनियां गांधी ने सोमवार (16 दिसंबर) को नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार स्वयं हिंसा व बंटवारे की जननी बन गई है। सरकार ने देश को नफरत की अंधी खाई में धकेल दिया है और युवाओं के भविष्य को आग की भट्टी में झुलसा दिया है।

सोनिया गांधी ने कहा, ' सरकार का काम है- शांति व सौहार्द बनाना, कानून का शासन चलाना व संविधान की रक्षा करना, पर बीजेपी सरकार ने देश व देशवासियों पर हमला बोल दिया। सरकार में बैठे लोग जब हिंसा करवाएं, संविधान पर आक्रमण करें, देश के युवाओं को बेरहमी से पिटवाएं, कानून की धज्जियां उड़ाएं, तो फिर देश कैसे चलेगा?'

उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार की मंशा साफ है- देश में अस्थिरता फैलाओ, देश में हिंसा करवाओ, देश के युवाओं का अधिकार छीनते जाओ, देश में धार्मिक उन्माद का वातावरण बनाओ और राजनीतिक रोटियां सेंकते जाओ। इसके सू्त्रधार कोई और नहीं, स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह हैं।'

सोनिया ने देश में हुई हिंसा को लेकर कहा, 'असम, त्रिपुरा व मेघालय जल रहा है। पुलिस की गोलियों से अकेले असम में चार युवा मारे गए। दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक हिंसा और विरोध फैला हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह की खुद हिम्मत नहीं कि वह उत्तर पूर्व के प्रांतों का दौर कर सकें। यहां तक कि पहले बांग्लादेश के विदेश मंत्री और फिर जापान के पीएम का हिंदुस्तान का दौरा रद्द करना पड़ा।' उन्होंने कहा, 'पूरे देश में छात्र आंदोलन की राह पर हैं। सरकार के अत्याचार, बेतहाशा बेरोजगारी, फीस वृद्धि, अधिकारों का हनन और संविधान को तोड़ने की बीजेपी की साजिश के खिलाफ युवा और छात्र सड़कों पर विरोध कर रहे हैं।'

टॅग्स :सोनिया गाँधीनागरिकता संशोधन बिल 2019कांग्रेसमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण