लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा को सोनिया गांधी ने बताया भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण, कहा- संगठन के लिए संजीवनी का करेगी काम

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 7, 2022 19:39 IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की 'भारत जोड़ो " यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है और यह पार्टी के संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भेजे अपने संदेश में यह भी कहा कि उनकी पूरी भावना इस यात्रा के साथ है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने कहा कि यह गौरवशाली विरासत वाली हमारी महान पार्टी के लिए ऐतिहासिक अवसर है।सोनिया गांधी अपने मेडिकल चेकअप के लिए विदेश में हैं।कन्याकुमारी में कांग्रेस की एक सभा के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई।

कन्याकुमारी:कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को 'भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण' बताया और इसे शुरू करने में अपनी असमर्थता पर खेद जताया। बता दें कि इस समय सोनिया गांधी अपने मेडिकल चेकअप की वजह से विदेश में हैं। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने बुधवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की।

वहीं, सोनिया गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए एक संदेश में कहा कि मैं इसमें पूरी भावना के साथ भाग लूंगी। उन्होंने ये भी कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, विश्वास है कि हमारे संगठन में फिर से एक नई ऊर्जा का संचार होगा। कांग्रेस जैसी शानदार विरासत वाली हमारी महान पार्टी के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है। मुझे विश्वास है कि हमारे संगठन का कायाकल्प होगा।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि यह भारतीय राजनीति में एक परिवर्तनकारी क्षण भी है। सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रतिभागियों को बधाई दी, जो लगभग 3,600 किलोमीटर लंबी पूरी पदयात्रा पूरी करेंगे। बताते चलें कि कन्याकुमारी में कांग्रेस की एक सभा के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। राहुल गांधी और 118 अन्य 'भारत यात्री' गुरुवार को विधिवत पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे। 

इस बीच बुधवार को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस खूबसूरत जगह से भारत जोड़ी यात्रा शुरू करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। राष्ट्रीय ध्वज इस देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के धर्म और भाषा का प्रतिनिधित्व करता है। वे (भाजपा और आरएसएस) सोचते हैं कि यह झंडा उनकी निजी संपत्ति है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस