लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के सरकारी डिनर पर सोनिया गांधी को नहीं मिला न्योता, कांग्रेस करेगी बहिष्कार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 24, 2020 07:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति ट्रम्प के सम्मान में 25 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज देंगे. प्रोटोकॉल के तहत लोकसभा में कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी को न्यौेता भेजा गया है.

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के न्यौते को ठुकरा दिया है. अधीर रंजन ने कहा कि डिनर में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को नहीं बुलाया गया. चौधरी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दकोष में लोकतंत्र का अर्थ बदल चुका है.

राष्ट्रपति ट्रम्प के सम्मान में 25 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज देंगे. प्रोटोकॉल के तहत लोकसभा में कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी को न्यौेता भेजा गया है. चौधरी ने कहा, ''हमारी पार्टी की नेता सोनिया गांधी को निमंत्रण नहीं दिया गया है. ट्रम्प और मोदी दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. लोकतंत्र के कई निहितार्थ हैं, जिनमें से शालीनता और शिष्टाचार भी है.

जब मोदी अमेरिका गए, तब रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स, दोनों हाउडी मोदी कार्यक्र म में मंच पर मौजूद थे. लेकिन, यहां मोदी के शब्दकोष में लोकतंत्र का अर्थ बदल चुका है. यहां सिर्फ मोदी का शो होगा, जैसे कि भारत मोदी का हो. कांग्रेस 134 साल पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है और हमारी नेता को सभी लोकतांत्रिक देशों ने मान्यता दी है. मगर उन्हें नहीं बुलाया गया है. इसका कांग्रेस से सीधा संबंध है, इसलिए मैं न्यौते को स्वीकार नहीं सकता और उसे ठुकराता हूं.

हमारी सरकार के रहते हुए यह सुनिश्चित किया गया था कि विश्व नेताओं के आगमन पर मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता उनसे मुलाकात कर सकें. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रम्प के आने पर सैकड़ों करोड़ रु पए बरर्बाद किए जा रहे हैं.

यह कार्यक्र म ट्रम्प उत्सव के अलावा कुछ नहीं है. व्यापार समझौते को लेकर ट्रम्प अपनी राय पहले ही जता चुके हैं. ट्रम्प विक्रेता की तरह दिखाई देंगे और मोदी खरीदार की तरह. इससे भारत को क्या फायदा मिलेगा, जबकि पूरा देश रोजगार और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए के लिए संघर्ष कर रहा है.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पसोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है