लाइव न्यूज़ :

भाजपा में गए नेताओं के ईडी मामले अचानक कैसे हवा हो गए, बोले चिदंबरम- जब मोदी से पूछताछ की गई थी तो बीजेपी ने....

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2022 07:34 IST

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दूसरी बार कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से पूछताछ की। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देईडी द्वारा सोनिया गांधी से बार-बार पूछताछ को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की हैपूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि जब मोदी से पूछताछ हुई तो भाजपा ने पूरे गुजरात में पोस्टर लगा दिए थेचिदंबरम ने कहा कि हमारे नेता को परेशान किया जा रहा हो तो हमें विरोध करने का अधिकार है

नयी दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने नेशनल हेरल्ड धनशोधन मामले में सोनिया गांधी से पूछताछ किए जाने पर मंगलवार को कहा कि इस मामले में गांधी नहीं बल्कि कांग्रेस विरोध कर रही है और उसे ऐसा करने का अधिकार है। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को दूसरी बार कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से पूछताछ की। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया।

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''भाजपा पूछती है कि कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन क्यों कर रही है। श्रीमती सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश हो रही हैं। वह विरोध नहीं कर रही हैं। इसका विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है। जब हमारे नेता को परेशान किया जा रहा हो तो हमें विरोध करने का अधिकार है।''

चिदंबरम ने आगे कहा, ''जब (नरेंद्र) मोदी से पूछताछ की गई थी, तो भाजपा ने पूरे गुजरात में पोस्टर लगाए थे और विरोध प्रदर्शन किया था। हमें यह पूछने का भी अधिकार है कि कई राजनीतिक नेताओं (जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए) के खिलाफ ईडी के मामले अचानक कैसे हवा में गायब हो गए?'' 

टॅग्स :पी चिदंबरमसोनिया गाँधीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए