लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सोनिया गांधी ने बनाई टास्क फोर्स, जानिए कौन-कौन हैं शामिल

By भाषा | Updated: March 28, 2020 21:51 IST

इस कार्यबल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम एवं जयराम रमेश, छत्तीसगढ़ सरकार के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली शामिल हैं।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के प्रयासों को तेज करने के लिए शनिवार को एक कार्यबल का गठन किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह कार्यबल कांग्रेस शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संकट के खिलाफ समन्वय के साथ काम करेगा, ताकि गरीबों और मजदूरों की मुश्किलों को दूर किया जा सके।

इस कार्यबल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम एवं जयराम रमेश, छत्तीसगढ़ सरकार के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली शामिल हैं। कांग्रेस शासित राज्यों के लिए बनी घोषणापत्र क्रियान्वयन समितियों के प्रमुख भी इस कार्यबल में सदस्य हैं।

वेणुगोपाल ने कहा कि कार्यसमिति के सदस्य तत्काल काम में जुट जाएंगे। गौरतलब है कि पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकारें हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससोनिया गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है