लाइव न्यूज़ :

नौकरी न मिलने से किसान के बेटे का सुसाइड, पोस्टमार्टम को खटोली पर ढो कर ले गए शव

By IANS | Updated: December 29, 2017 16:30 IST

देर रात एक किसान के बेटे धनीराम कुशवाहा ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं, वाहन का इंतजाम नहीं होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए खटोली पर ले जाया गया। 

Open in App

बुंदेलखंड में किसान और उनके परिजनों की आत्महत्या करने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में गुरुवार की देर रात एक किसान के बेटे धनीराम कुशवाहा (28) ने रोजगार के अभाव में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं, वाहन का इंतजाम नहीं होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए खटोली पर ले जाया गया। 

पृथ्वीपुर थाने के बरगोला खिरक निवासी धनीराम के पिता मिट्ठू कुशवाहा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि उनकी डेढ़ एकड़ जमीन है, जिसमें सूखे के कारण खेती नहीं हो पाई। बेरोजगार होने की वजह से धनीराम काफी परेशान था। वह दिल्ली जाने को कह रहा था। जब उसके लिए जीवन जीने का कोई रास्ता नहीं बचा तो उसने यह कदम उठा लिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, पेड़ से लटककर आत्महत्या करने के बाद धनीराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए पृथ्वीपुर ले जाना था, लेकिन वाहन का इंतजाम न होने पर उसके शव को खटोली पर ही ले जाने का फैसला किया गया। शव को खटोली पर रखकर लगभग दो किलोमीटर दूर स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाया गया। 

पृथ्वीपुर के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ, पी) एल एस मिश्रा ने कहा कि आत्महत्या करने वाला किसान नहीं था, बल्कि किसान का बेटा था, उसने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

दूसरी ओर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. एन के जैन ने संवाददाताओं को बताया कि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिजनों ने वाहन के लिए कोई सूचना नहीं दी। वाहन भेजने के नियम हैं, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार को निशुल्क वाहन भेजने का प्रावधान है, वहीं अन्य लोगों से सात रुपए किलोमीटर की दर से किराया लिया जाता है। 

टॅग्स :किसान आत्महत्यानौकरीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए