लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में बेटे की मौत, तेरहवीं पर शिक्षक पिता ने बाइक सवार युवाओं को 51 हेलमेट भेंट किए

By भाषा | Updated: December 4, 2019 18:42 IST

जिले के तेजगढ़ कस्बे के निवासी शिक्षक महेन्द्र दीक्षित के युवा बेटे विभांशु का पिछले दिनों तेजगढ़ के पास सर्रा रोड पर सड़क हादसे में निधन हो गया था। हादसे के दौरान उनका बेटा हेलमेट नहीं पहना था और इसके चलते सिर की गंभीर चोट के कारण ही उसकी मौत हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमेरे बेटे की असमय हुई मृत्यु से जहां हमारे परिवार को गहरा सदमा लगा है।वहीं ईश्वर न करें कि इस प्रकार की घटना किसी के भी साथ हो।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सड़क हादसे में 25 वर्षीय बेटे की मौत के बाद शिक्षक पिता ने अनूठी पहल करते हुए बेटे की तेहरवीं पर बुधवार को आए बाइक सवार युवाओं को 51 हेलमेट भेंट किये।

जिले के तेजगढ़ कस्बे के निवासी शिक्षक महेन्द्र दीक्षित के युवा बेटे विभांशु का पिछले दिनों तेजगढ़ के पास सर्रा रोड पर सड़क हादसे में निधन हो गया था। हादसे के दौरान उनका बेटा हेलमेट नहीं पहना था और इसके चलते सिर की गंभीर चोट के कारण ही उसकी मौत हुई थी।

मंगलवार को बेटे की तेरहवीं पर दीक्षित ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि मेरे बेटे की असमय हुई मृत्यु से जहां हमारे परिवार को गहरा सदमा लगा है वहीं ईश्वर न करें कि इस प्रकार की घटना किसी के भी साथ हो। हादसे के समय मेरा बेटा हेलमेट नहीं पहना था। इस कारण बेटे की तेरहवीं संस्कार में 51 युवाओं को हेलमेट भेंट किये हैं ताकि वे यह पहनकर अपने जीवन का सुरक्षित रखें।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित तेजगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक के के तिवारी ने कहा कि सभी को हमेशा ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाना चाहिये क्योंकि हेलमेट पहनने से जहां स्वयं की सुरक्षा तो होती ही है वहीं पकड़े जाने से जुर्माना की राशि से भी बचा जाता है।

जिस प्रकार से दीक्षित परिवार द्वारा हेलमेट का वितरण किया गया है। समाज में इस तरह की जागरूकता से निश्चित ही अच्छा संदेश जायेगा। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?