लाइव न्यूज़ :

सोमनाथ भारती और पुलिस के बीच बहस में क्या हुआ था, वर्दी उतरवाने की धमकी क्यों दे रहे हैं थे आप विधायक, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: January 12, 2021 11:46 IST

सोमनाथ भारती को यूपी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। बाद में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेजा गया। इस बीच सोमनाथ भारती का रायबरेली में पुलिस के साथ बहस का वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआप विधायक सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी को लेकर आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोपसोमनाथ भारती के यूपी पुलिस के साथ बहस का वीडियो भी वायरल, वर्दी उतरवाने की दे रहे थे धमकीअमेठी पुलिस ने सोमनाथ भारती को अस्पतालों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर किया है गिरफ्तार

दिल्ली की मालवीय नगर सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को सोमवार को रायबरेली में यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इसे लेकर आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है।

इस बीच भारती के रायबरेली में पुलिस से बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने का विरोध करते और अधिकारी की वर्दी उतरवा लेने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।

सोमनाथ भारती गिरफ्तार, क्या है विवाद

दरअसल, उत्तर प्रदेश गए सोमनाथ भारती पर सोमवार की सुबह एक युवक ने स्याही फेंक दी थी। पुलिस ने भारती पर स्याही फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

इस बीच, भारती की मौजूदगी की सूचना मिलते ही अमेठी पुलिस वहां पहुंची और उत्तर प्रदेश के अस्पतालों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में अमेठी के जगदीशपुर थाने में दर्ज मामले के सिलसिले में भारती को गिरफ्तार कर अमेठी ले गई।

बाद में भारती को सुलतानपुर जिले में स्थित एमपी/एमएलए अदालत में पेश किया गया। जज पीके जयंत ने भारती की जमानत अर्जी खारिज कर सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तारीख तय करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। भारती की यूपी पुलिस से बहस उस समय हुई जब वे रायबरेली क्षेत्र में दौरे के लिए बाहर निकल रहे थे।

आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप

सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने ट़वीट किया, 'योगी जी, हमारे एमएलए सोमनाथ भारती जी आपका सरकारी स्‍कूल देखने जा रहे थे। उन पर स्‍याही फेंकवा दी और फ‍िर उन्‍हें ही गिरफ़्तार कर लिया। आपके स्‍कूल इतने ज्‍यादा खराब हैं क्‍या। कोई आपका स्‍कूल देखने जाए तो आप इतना डर क्‍यों जाते हो। स्‍कूल ठीक कीजिए। नहीं करना आता तो मनीष सिसौदिया से पूछ लीजिए।' 

इसके जवाब में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आम आदमी पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। 

उन्होंने कहा 'आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में नक्सल राजनीति का प्रयोग करना चाहती है। मगर वह यहां कभी कामयाब नहीं हो पाएगी क्योंकि यूपी की महान जनता ऐसी सोच के लोगों को बखूबी पहचानती है। अब तो देश भर में आम आदमी पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। गाली-गलौज, अभद्र भाषा और अराजकता आम आदमी पार्टी की पहचान बन चुकी है।'

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :आम आदमी पार्टीउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविंद केजरीवालयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों