लाइव न्यूज़ :

पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का 91 साल की उम्र में निधन, कोविड-19 से थे संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: April 30, 2021 13:09 IST

सोली सोराबजी कोरोना से संक्रमित थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोली सोराबजी दो बार भारत के अटॉर्नी जनरल रहे।

Open in App
ठळक मुद्देसोली सोराबजी दो बार 1989 से 90 और फिर 1998 से 2004 तक भारत के अटॉर्नी जनरल रहेमुंबई में 1930 में जन्म, देश के बड़े मानवाधिकार वकील के तौर पर पहचान

भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन हो गया है। वे 91 साल के थे और कोरोना महामारी से संक्रमित थे। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पद्म विभूषण से सम्मानित सोली सोराबजी 1989 से 90 और फिर 1998 से 2004 के बीच देश के अटॉर्नी जनरल थे।

सोली सोराबजी का जन्म मुंबई में 1930 में हुआ था। वकालत की प्रैक्टिस उन्होंने 1953 में बॉम्बे हाई कोर्ट से शुरू की थी। साल 1971 में वे सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीनियर काउंसिल बनाए गए। सोली सोराबजी की पहचान देश के बड़े मानवाधिकार वकील के तौर पर होती थी। मार्च 2002 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

करीब सात दशक तक कानूनी पेशे से जुड़े रहने वाले सोराबजी को 1997 में यूएन की ओर से भी नाइजीरिया वहां के मानवाधिकार के हालात के बारे में पता लगाने के लिए विशेष दूत बनाकर भेजा गया था।

इसके अलावा वे मानवाधिकार के संवर्धन और संरक्षण के लिए बनाए गए यूएन सब-कमिशन से जुड़े और 1998 से 2004 तक इसके चेयरमैन भी रहे।

पीएम मोदी ने सोराबजी के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोराबजी को श्रद्धांजलि देते हुए शुक्रवार को कहा कि वह उत्कृष्ट वकील थे और कानून के जरिए गरीबों एवं वंचितों की मदद करने के लिए आगे रहते थे। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘श्री सोली सोराबजी उत्कृष्ट वकील और विद्वान थे। वह कानून के जरिए गरीबों और वंचितों की मदद करने में आगे रहते थे। उन्हें भारत के अटॉर्नी जनरल के तौर पर उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए याद रखा जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’ 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम