लाइव न्यूज़ :

सियाचिन जैसे अति दुर्गम इलाकों में तैनात सैनिकों की तीन साल में मौतें घटीः राजनाथ

By भाषा | Updated: July 8, 2019 17:18 IST

सिंह ने बताया कि कमी को दूर करने के लिये सरकार ने अप्रैल 2016 में 1.86 लाख जैकेट की खरीद प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने बताया कि इसकी आपूर्ति अप्रैल 2020 तक हो जायेगी। इनमें दस हजार जैकेट की आपूर्ति हो गयी है, 37 हजार की आपूर्ति इस साल के अंत तक हो जायेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने कहा कि जैकेट की कमी को दूर करने के लिये आपूर्ति में इजाफा किया गया है। उन्होंने बताया कि 2009 तक 3,53,755 बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी थी। इस कमी को दूर करने के लिये लंबे समय तक खरीद नहीं की गयी।

अत्यधिक ऊंचाई वाले सियाचिन जैसे अति दुर्गम इलाकों में तैनात सैनिकों की मौसम जनित बीमारियों से होने वाली मौत की संख्या में पिछले तीन सालों में दो गुना से अधिक गिरावट दर्ज की गयी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात सैनिकों की मौत का आंकड़ा 2016 में 20 था। यह संख्या 2017 में पांच और 2018 में आठ रह गयी।

उन्होंने बताया कि जांच में मौत की वजह अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के प्रतिकूल हालात के कारण पलमोनरी इडीमा और पलमोनरी थ्रम्बो एम्बोलिज्म बीमारियों सहित अन्य सामान्य वजहें बतायी गयी है।

सिंह ने बताया कि इन इलाकों में तैनाती से पहले और बाद में सैनिकों की विस्तृत मेडिकल जांच की जाती है। इसके अलावा इन इलाकों में तैनात सैनिकों को स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों से बचाने के सभी कारगर उपाय मुहैया कराये जाते हैं। इसमें टेलीमेडिसिन सुविधायें भी शामिल हैं।

सैनिकों के लिये बुलेट प्रूफ जैकेट की आपूर्ति से जुड़े एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि जैकेट की कमी को दूर करने के लिये आपूर्ति में इजाफा किया गया है। उन्होंने बताया कि 2009 तक 3,53,755 बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी थी। इस कमी को दूर करने के लिये लंबे समय तक खरीद नहीं की गयी।

सिंह ने बताया कि कमी को दूर करने के लिये सरकार ने अप्रैल 2016 में 1.86 लाख जैकेट की खरीद प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने बताया कि इसकी आपूर्ति अप्रैल 2020 तक हो जायेगी। इनमें दस हजार जैकेट की आपूर्ति हो गयी है, 37 हजार की आपूर्ति इस साल के अंत तक हो जायेगी। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर