लाइव न्यूज़ :

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'मन की बात' सुनते-सुनते देश की खेती खत्म होने की कगार पर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 24, 2018 07:55 IST

Open in App

मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा कि 'मन की बात' सुनते-सुनते देश की खेती खत्म होने का समय आ गया है. पांच राज्यों में हुआ सत्ता का बदलाव किसानों की नाराजगी एवं क्रोध का उदाहरण है. मशहूर अर्थशास्त्री एचएम देसरडा के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एमजीएम के रुक्मिणी सभागृह में आयोजित संगोष्ठी में वह मार्गदर्शन कर रही थीं. संगोष्ठी का विषय 'भारतीय कृषि, पर्यावरण व परिवर्तन के आंदोलन के सामने चुनौतियां : एक विचार मंथन' था.

कार्यक्रम में मशहूर पर्यावरणविद् डॉ वंदना शिवा व पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण किसी कारणवश उपस्थित नहीं रहे. मेधा पाटकर ने कहा कि देश में गंभीर समस्याएं निर्माण हो रही हैं. आरबीआई और सीबीआई जैसी संस्थाएं खतरे में आ गई हैं, उनकी खस्ता हालत हो रही है. देश में धर्मनिरपेक्षता बनाम धर्म मूलतत्ववाद का संघर्ष जारी है. कृषि और पर्यावरण की समस्याएं गंभीर हैं और इन पर किसी का ध्यान नहीं है. आज कृषि बरकरार रहेगी या नहीं, यह सवाल खड़ा हो गया है.

खेती का मतलब घाटे का सौदा. संसद में किसान से संबंधित विधेयक पड़ा हुआ है, उसकी ओर ध्यान देने के लिए किसी के पास समय नहीं है. 'संपूर्ण उपज का सही दाम' चाहिए. कम से कम डेढ़ गुना भाव मिलना चाहिए... शत-प्रतिशत भी मिल गया तो भी चलेगा. कृषि से संबंधित विचार अनमोल मेधा पाटकर ने इस दौरान एचएम देसरडा की सराहना की. उन्होंने कहा कि अपनी लेखनी और वाणी के माध्यम से देसरडा ने विचार दिए हैं. वह साहित्यकार और वैज्ञानिक जैसे विचार प्रस्तुत करते हैं.

कृषि और रोजगार विषय पर उनका चिंतन, अध्ययन और आंकड़ेवारी के साथ किया गया विश्लेषण लाख गुना अच्छा है. उनके द्वारा रखे गए विचारों की समीक्षा करनी चाहिए. उन्होंने विभिन्न काव्य पंक्तियों का इस्तेमाल करते हुए अपने भाषण में गहरे रंग छोड़े. देसरडा के संदर्भ में केई हरदास द्वारा लिखा गया सम्मान-पत्र तेगमपुरे ने पढ़ा. संचालन राहुल देसरडा और आभार प्रदर्शन रेखा शेलके ने किया. मंच पर देसरडा की सुविद्य पत्नी शकुंतला देसरडा, एमजीएम के न्यासी बाबूराव कदम आदि उपस्थित थे.

टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह