लाइव न्यूज़ :

अभी तक पांच राज्यों में पोल्ट्री में बर्ड फ्लू की पुष्टि, पक्षियों को मारने का अभियान जारी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी केंद्र ने सोमवार को कहा कि अभी तक पांच राज्यों में पोल्ट्री पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है और पक्षियों को मारने का अभियान जारी है। केंद्र ने साथ ही कहा कि नौ राज्यों ने कौवों, प्रवासी पक्षियों और जंगली पक्षियों में इस बीमारी की सूचना दी है।

केंद्र ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ उन पांच राज्यों में शामिल हैं, जहां त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (आरआरटी) द्वारा पोल्ट्री पक्षियों को मारा जा रहा है।

भारत में बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा मुख्य तौर पर प्रवासी पक्षियों द्वारा फैलता है जो सर्दियों के दौरान सितंबर से मार्च के बीच देश में आते हैं।

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘18 जनवरी तक, पांच राज्यों में पोल्ट्री पक्षियों में और नौ राज्यों में कौवों या प्रवासी या जंगली पक्षियों में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है।’’

मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में इस बीमारी की पुष्टि तीस हजारी में मृत मिले बगुले के नमूने में और लाल किले में मिले कौवे में हुई है। मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए एक परामर्श राज्य सरकार को जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में, आरआरटी को तैनात कर दिया गया है और सभी प्रभावित क्षेत्रों में पॉल्ट्री पक्षियों को मारने का काम चल रहा है।

केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन (सीपीडीओ), मुंबई में पक्षियों को मारने का अभियान पूरा हो चुका है और सफाई और कीटाणुशोधन प्रक्रिया जारी है।

इसी तरह, लातूर जिले के प्रभावित क्षेत्रों में पक्षियों को मारने और सेनेटाइजेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में, हरदा और मंदसौर जिलों में एक किमी के दायरे में पोल्ट्री पक्षियों को मारने के लिए आरआरटी ​​की तैनाती की गई है। आरआरटी ​​को छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भी तैनात किया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, देश के प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की निगरानी के लिए गठित केंद्रीय टीम प्रभावित स्थलों का दौरा कर रही है। मंत्रालय ने कहा कि इसने महाराष्ट्र के उन क्षेत्रों का दौरा किया है जहां यह बीमारी सामने आयी है और महामारी विज्ञान अध्ययन किया जा रहा है। केरल का दौरा समाप्त हो गया है।

बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार सोशल मीडिया हैंडल सहित विभिन्न मंचों के माध्यम से बर्ड फ्लू के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?