स्मृति ईरानी ने कोविड-19 से निपटने में महिलाओं की भूमिका की सराहना की

By भाषा | Published: March 8, 2021 10:52 AM2021-03-08T10:52:49+5:302021-03-08T10:52:49+5:30

Smriti Irani praised the role of women in handling Kovid-19 | स्मृति ईरानी ने कोविड-19 से निपटने में महिलाओं की भूमिका की सराहना की

स्मृति ईरानी ने कोविड-19 से निपटने में महिलाओं की भूमिका की सराहना की

नयी दिल्ली, आठ मार्च केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हुए कहा कि उनके योगदान ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘नो ‘हीरो’ विदआउट ‘हर’ (नारी बिना के बिना कोई नायक नहीं हो सकता)।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘कोविड-19 संकट के इस समय में नारी शक्ति की निस्वार्थ और मजबूत भूमिका सामने आयी। इस महिला दिवस पर हम कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने वाली 60 लाख से अधिक महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में आठ मार्च को मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Smriti Irani praised the role of women in handling Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे