दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान, सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान

By भाषा | Published: May 25, 2021 10:15 AM2021-05-25T10:15:55+5:302021-05-25T10:15:55+5:30

Skies expected to remain clear in Delhi, temperature reached below normal | दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान, सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान

दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान, सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान

नयी दिल्ली, 25 मई राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग ने इस बारे में बताया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आसमान मुख्यत: साफ रहने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 43 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Skies expected to remain clear in Delhi, temperature reached below normal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे