लाइव न्यूज़ :

इंदिरा नहर में गिरी पिकअप वैन, सात बच्चों की मौत की आशंका, 29 लोग थे सवार

By भाषा | Updated: June 20, 2019 12:58 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि एक पिकअप वैन बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे इंदिरानहर में जा गिरी। वैन में 29 लोग सवार थे जिनमें करीब 19 बच्चे थे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।22 लोगों को नहर से जीवित बाहर निकाल लिया गया लेकिन सात बच्चे अब भी लापता हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी के निकट नगराम में एक पिकअप वैन बृहस्पतिवार सुबह इंदिरा नहर में गिर गई जिससे सात बच्चों की मौत की आशंका है। वैन में सवार 29 लोग किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। तभी वाहन नहर में गिर गया।

नडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन सात बच्चे अब भी लापता हैं। इस हादसे के नौ घंटे बीत जाने के बाद भी लापता बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि एक पिकअप वैन बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे इंदिरानहर में जा गिरी। वैन में 29 लोग सवार थे जिनमें करीब 19 बच्चे थे। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव काम शुरू किया।

उन्होंने बताया कि 22 लोगों को नहर से जीवित बाहर निकाल लिया गया लेकिन सात बच्चे अब भी लापता हैं। इन बच्चों की उम्र पांच से दस साल के बीच है। इंदिरा नहर का पानी रोक दिया गया है और बच्चो की तलाश जारी है।

शर्मा ने बताया कि नहर से जीवित बाहर निकाले गए 22 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ पुलिस के गोताखोरों की टीमें भी बच्चों को ढूंढ रही हैं। घटनास्थल पर एंबुलेंस के साथ डाक्टरों की टीम भी तैनात है ताकि बच्चों के निकलने के बाद उन्हें आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उपचार मुहैया कराया जा सके।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार घटना के नौ घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चों के न मिलने के कारण अब उनके जीवित बचने की उम्मीद बहुत ही कम है लेकिन तलाश का काम जारी है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को लापता लोगों के तलाश कार्य में तत्परता दिखाने के निर्देश दिये हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत