लाइव न्यूज़ :

साठ दिन के कमजोर बाघ शावक को बचाया गया, किया जा रहा है इलाज

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:57 IST

Open in App

कोच्चि, 28 नवंबर तमिलनाडु-केरल सीमा पर एक मंदिर के पास से 60 दिन के एक बहुत कमजोर बाघ शावक को बचाया गया और उसकी देखभाल की जा रही है, क्योंकि शावक अभी ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ऐसा संदेह है कि शावक को उसकी मां ने छोड़ दिया हो, हालांकि अधिकारियों ने 21 नवंबर को उसे बचाये जाने के लगभग एक सप्ताह बाद पेरियार टाइगर रिजर्व में मंगला देवी मंदिर के आसपास बाघिन को देखा।

एक वरिष्ठ वन्यजीव अधिकारी ने कहा, ‘‘वह निश्चित रूप से अपने शावक की तलाश में थी।’’

प्रधान वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्यजीव वार्डन सुरेंद्र कुमार ने कहा, "हमारे क्षेत्र अधिकारियों ने मुझे बताया है कि बाघिन को बृहस्पतिवार को मंदिर के पास देखा गया था। अब हमारा प्रयास उनको फिर से मिलाने का का है।"

उन्होंने कहा कि शावक को बचाने के लिए दो वन्यजीव डॉक्टरों को तैनात किया गया है।

सुरेंद्रकुमार ने कहा, ‘‘हम अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह मुश्किल से ही खड़ा हो पाता है और अगर उसे छोड़ दिया जाए, तो उसकी मृत्यु हो सकती है।

अधिकारियों ने कहा कि जब उसकी सेहत ठीक हो जाएगी, तब शावक को उसकी मां से मिलाने के लिए जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारत अधिक खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें