लाइव न्यूज़ :

छठा चरण: पश्चिम बंगाल में शुरु हुआ मतदान

By भाषा | Updated: April 22, 2021 08:09 IST

Open in App

कोलकाता, 22 अप्रैल पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले सामने आने के बीच विधानसभा चुनाव में छठे चरण के तहत राज्य की 43 सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया।

कई मतदान केंद्रों पर मतदान आरंभ होने से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई।

इस चरण में उत्तर 24 परगना जिले की 17 सीटों के अलावा नादिया और उत्तर दिनाजपुर की नौ-नौ तथा पूर्वी वर्द्धमान की आठ सीटों पर मतदान होना है।

इस चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता 306 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 53.21 लाख पुरुष और 50.65 लाख महिला मतदाता हैं जबकि 256 उभयलिंगी मतदाता हैं।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए छठे चरण में केंद्रीय बलों की कम से कम 1,071 कंपनियों को तैनात किया गया है।

पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 10,000 की संख्या को पार कर गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम