उत्तर प्रदेश: यमुना नदी में डूबने से 6 युवकों की मौत, हवन की राख विसर्जित करने पहुंचे थे घाट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 16, 2019 06:09 AM2019-09-16T06:09:29+5:302019-09-16T06:09:29+5:30

कैराना क्षेत्र के मलकपुर गांव स्थित गोगा म्हाड़ी पर शनिवार रात जागरण था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के कई युवक हवन की राख को मोहम्मदपुर राई गांव के पास यमुना नदी में विसर्जित करने के लिए घाट पर पहुंचे थे।

six youths drown in Yamuna river in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश: यमुना नदी में डूबने से 6 युवकों की मौत, हवन की राख विसर्जित करने पहुंचे थे घाट

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsशुभम को बचाने अनुज, भारत, विशाल, महेश, रोबिन, अजय ने यमुना में छलांग लगा दी। इन्हें डूबता देख साथ आए गांव के अन्य युवकों ने शोर मचा दिया। इस पर दो युवक उवैश और जहीर हसन ने यमुना में छलांग लगा दी। किसी तरह दोनों युवक अजय को बाहर निकालने में सफल हो गए।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) 15 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रविवार को यमुना नदी में छह युवकों की नहाते समय डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि तीन युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया और शेष तीन शवों की तलाश जारी है। एक युवक को बचा लिया गया।

जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने कहा कि शामली जिले के कैराना में सात युवक नदी में नहाने गए थे, इस दौरान जोरदार लहरें उन्हें बहाकर ले गईं। सभी मृतकों की आयु लगभग 20 वर्ष है। पुलिस ने कहा कि 50 गोताखोर शवों की तलाश में जुटे हुए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैराना क्षेत्र के मलकपुर गांव स्थित गोगा म्हाड़ी पर शनिवार रात जागरण था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के कई युवक हवन की राख को मोहम्मदपुर राई गांव के पास यमुना नदी में विसर्जित करने के लिए घाट पर पहुंचे थे। राख विसर्जित करने के बाद शुभम नहाने के लिए यमुना में अंदर तक चला गया और गहरे कुंड में डूब गया।

शुभम को बचाने अनुज, भारत, विशाल, महेश, रोबिन, अजय ने यमुना में छलांग लगा दी। वे भी कुंड में डूब गए। इन्हें डूबता देख साथ आए गांव के अन्य युवकों ने शोर मचा दिया। इस पर दो युवक उवैश और जहीर हसन ने यमुना में छलांग लगा दी। किसी तरह दोनों युवक अजय को बाहर निकालने में सफल हो गए, लेकिन अन्य का पता नहीं चल सका। 

Web Title: six youths drown in Yamuna river in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे