लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बम धमाके में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 30, 2019 04:23 IST

पुलिस उपाधीक्षक अतीक हुसैन ने बताया कि इस विस्फोट में शिक्षक, उनकी पत्नी एवं उनके चार बच्चे मारे गए। साथ ही उन्होंने बताया कि इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Open in App

उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान के एक घर में मंगलवार को हुए बम विस्फोट में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। यह विस्फोट उत्तरी वजीरीस्तान की सीमा से लगने वाले बन्नू जिले के लंदीवाक इलाके में एक शिक्षक के घर में हुआ।

पुलिस उपाधीक्षक अतीक हुसैन ने बताया कि इस विस्फोट में शिक्षक, उनकी पत्नी एवं उनके चार बच्चे मारे गए। साथ ही उन्होंने बताया कि इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पाक समर्थित आतंकवादी समूह भारत, अफगानिस्तान में हमले जारी रखेंगे : खुफिया अधिकारी

पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह भारत एवं अफगानिस्तान दोनों जगह आतंकवादी हमले करना जारी रखेंगे। अमेरिका के खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही है। 

खुफिया विभाग के निदेशक डैन कोट्स ने यह भी कहा कि पाकिस्तान का, “कुछ समूहों का नीतिगत तौर पर इस्तेमाल कर आतंकवाद निरोधक सहयोग के प्रति संकीर्ण रवैया दिखाना और केवल उन आतंकवादी समूहों से निपटना जिससे पाकिस्तान को सीधे तौर पर खतरा हो, निश्चित तौर पर तालिबान के खिलाफ आतंकवाद निरोधी अमेरिकी प्रयासों को भी चौपट कर देगा।” 

कोट्स ने खुफिया मुद्दों पर संसद (सीनेट) की प्रवर समिति के सदस्यों को बताया, “पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह भारत एवं अफगानिस्तान तथा अमेरिकी हितों के खिलाफ हमलों की योजना बनाने एवं अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में अपने पनाहगाहों का फायदा उठाना जारी रखेंगे।” 

कोट्स और अन्य अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के प्रमुख विश्वव्यापी खतरे पर आकलन को लेकर खुफिया पर सीनेट की प्रवर समिति के समक्ष पेश हुए, जिस दौरान उन्होंने यह रिपोर्ट पेश की। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रमों के निरंतर विकास एवं वृद्धि के चलते दक्षिण एशिया में परमाणु सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। 

कोट्स ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि भारत में सांप्रदायिक हिंसा की आशंका प्रबल है अगर सत्तारूढ़ भाजपा मई में आम चुनावों से पहले हिंदू राष्ट्रवादी विषय पर ही जोर देती रही। 

इसके अलावा उन्होंने सांसदों को बताया कि भारत एवं चीन के बीच इस वर्ष रिश्ते तनावपूर्ण रहने की आशंका है। उन्होंने कहा कि दोनों देश के बीच रिश्ते सुधारने के भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के प्रयासों के बावजूद उनके संबंधों में तनाव रहेगा। 

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह